रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मन की बात कार्यक्रम में झारखंड में आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रही महिलाओं की जमकर तारीफ की. प्रधानमंत्री ने झारखंड के गुमला जिले की बिशुनपुर की रहने वाली महिलाओं का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे यहां की महिलाएं लेमन ग्रास की खेती कर आत्मनिर्भर बन रही हैं.
प्रधानमंत्री ने बताया कि बिशुनपुर इलाके में 30 से अधिक समूह लेमन ग्रास की खेती से जुड़े हुए हैं और अपना जीवन स्तर सुधार रहे हैं.
पीएम मोदी ने बताया कि यह लेमन ग्रास चार महीने में तैयार हो जाता है. इस लेमन ग्रास से तेल बनाया जाता है और यह बाजार में ऊंची कीमत पर बिकता है.
उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग आत्मनिर्भर बनें. उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क गमछा का प्रयोग करने और दो गज की दूरी अपनाने की अपील की.

