BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वॉरियर्स के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए तीनों सेनाओं को PM मोदी ने सराहा

by bnnbharat.com
May 2, 2020
in समाचार
कोरोना वॉरियर्स के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए तीनों सेनाओं को PM मोदी ने सराहा

कोरोना वॉरियर्स के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए तीनों सेनाओं को PM मोदी ने सराहा

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने एक फ्लाईपास्ट के जरिए पंखुड़ियों की बारिश कर नोवेल कोरोना वायरस के योद्धाओं के प्रति सम्मान जताने के तीनों सेनाओं के निर्णय का स्वागत किया और कहा कि देश ने साहसी अग्रिम मोर्चे के योद्धाओं के कारण ही महामारी के खिलाफ युद्ध शुरू किया है.

मोदी ने ट्वीटर पर लिखा, “मैं आज चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की घोषणा का स्वागत करता हूं. भारत ने साहसी अग्रिम मोर्चे के योद्धाओं के कारण कोविड-19 के खिलाफ एक जोरदार लड़ाई शुरू की है, जिन्होंने कईयों की देखभाल की और उन्हें ठीक किया. वे शानदार हैं. भारत उनकी और उनके परिवार की सराहना करता है.”

मोदी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब चीफ ऑॅफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि इस रविवार को तीनों सेनाएं एक फ्लाईपास्ट में फूलों की पंखुड़ियों की बारिश कर कोरोना वॉरियर्स के प्रति सम्मान जाहिर करेंगी.

जनरल रावत ने कहा, “वायुसेना श्रीनगर से तिरुवनंतपुरम तक एक फ्लाईपास्ट करेगी, और एक दूसरा फ्लाईपास्ट असम के डिब्रूगढ़ से शुरू होकर गुजरात के कच्छ तक जाएगा. इसमें परिवहन और लड़ाकू दोनों विमान शामिल होंगे.”

उन्होंने कहा कि इसके तहत हेलीकाॉप्टरों के जरिए देश के उन अस्पतालों पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाई जाएंगी, जो कोविड से लोगों की जिंदगी बचाने में जुटे हुए हैं. नौसेना समुद्र पर अपने फॉर्मेशन प्रदर्शित करेगी और समुद्र तटों पर जहाजों की लाइटिंग की जाएगी और इस तरह से वारियर्स के प्रति सम्मान और एकजुटता प्रदर्शित किया जाएगा.

रावत ने कहा कि सशस्त्र बल तीन मई को पुलिस बलों के समर्थन के प्रतीक स्वरूप पुलिस स्मारक पर एक पुष्पचक्र भी चढ़ाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाकिस्तान ने मचाई भारी तबाही, 2 जवान शहीद, 7 घायल

Next Post

कोटा से विद्यार्थियों को लेकर विशेष ट्रेन रांची रवाना

Next Post
कोटा से विद्यार्थियों को लेकर विशेष ट्रेन रांची रवाना

कोटा से विद्यार्थियों को लेकर विशेष ट्रेन रांची रवाना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d