BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चुनाव प्रचार के लिए दरभंगा पहुंचे PM मोदी

by bnnbharat.com
October 28, 2020
in समाचार
एकजुट होकर हम सभी संकट से उभरेंगे: पीएम मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज पहले चरण में 71 सीटों पर वोटिंग चल रही है. इसके साथ अब दूसरे चरण की तैयारियां भी जोर- शोर से शुरू हो गई हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार में कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री आज दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वहीं वायनाड के सांसद पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर और दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री ने की लोगों से रैलियों में आने की अपील

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, ‘एक बार फिर बिहारवासियों के बीच रहूंगा. दरभंगा, मुजफ्फरपुर और राजधानी पटना की रैलियों में उनसे सीधे संवाद करने का मौका मिलेगा. आप सभी इन रैलियों से जरूर जुड़िए.’

इन जगहों पर रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम आज

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी इन तीन रैलियों के जरिए लगभग 35 सीटों को कवर करने की मंशा से मैदान में उतरेंगे. पीएम मोदी की पहली रैली दरभंगा के राज मैदान में होगी. इसके बाद उनकी दूसरी रैली मुजफ्फरपुर में निर्धारित है. इसके अलावा पीएम की तीसरी रैली करीब 2 बजे पटना स्थित वेटनरी कॉलेज कैंपस में होगी. इन रैलियों को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है.

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष भी आज की अपनी रैलियों को लेकर पूरी तैयारी कर चुके हैं. राहुल करीब 12 बजे वाल्मीकि नगर और 2.30 बजे कुशेश्वरस्थान में जनसभा को संबोधित करेंगे. दरअसल, ये रैली इस लिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव 7 नवंबर को निर्धारिक है, जबकि कुशेश्वर अस्थान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में तीन नवंबर को मतदान होना है.

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार यानी आज सुबह सात बजे से शुरू हो गया. चुनावी तैयारियों को लेकर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि इन 71 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे कड़ी निगरानी और सुरक्षा पुख्ता व्यवस्था के बीच तथा कोविड-19 को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया.

उन्होंने बताया कि आज दो करोड़ 14 लाख 84 हजार 787 मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगे. संजय ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. कुल 31,380 मतदान केन्द्रों के लिए 31,380-31,380 सेट इवीएम एवं वीवीपैट का प्रबंध किया गया है. उन्होंने बताया कि आज जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है उनमें से 35 संवेदनशील और कुछ अतिसंवेदनशील हैं जहां मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच एवं चार बजे निर्धारित किया गया है,जबकि बाकी अन्य विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा.

संजय ने बताया कि प्रथम चरण के 71 विधानसभा सीटों में से क्षेत्रवार सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र चैनपुर है, मतदातावार सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र हिलसा है तथा मतदातावार ही सबसे छोटा क्षेत्र बरबीघा है . इसी तरह प्रथम चरण में गया टाउन विधानसभा क्षेत्र से इस बार सबसे ज्यादा प्रत्याशी (27) तथा कटोरिया से सबसे कम प्रत्याशी (5) मैदान में हैं.

https://bnnbharat.com/neighboring-countries-trust-india/
https://bnnbharat.com/two-youths-traumatized-in-road/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राहुल गांधी के ट्वीट पर हंगामा, भाजपा करेगी चुनाव आयोग से शिकायत

Next Post

150 कार्टून से अधिक विदेशी शराब तेल टैंकर से बरामद, जांच अभियान जारी

Next Post
150 कार्टून से अधिक विदेशी शराब तेल टैंकर से बरामद, जांच अभियान जारी

150 कार्टून से अधिक विदेशी शराब तेल टैंकर से बरामद, जांच अभियान जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d