नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी 25 दिसंबर को पीएम किसान सम्मान निधि (PM) के तहत मिलने वाले वित्तीय लाभ की अगली किस्त जारी कर दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त के तहत 9 करोड़ से अधिक किसान लाभार्थियों के खातों में 18,000 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर कर दी है.
किसान से बात करते हुए पीएम ने पूछी ये बड़ी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने के बाद कई राज्यों के किसानों के साथ संवाद कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने अरुणाचल के किसान के साथ संवाद करते हुए पुछा कि, क्या अदरक खरीदने वाली कंपनी किसान से अदरक ले जाती है या फिर साथ में खेत भी ले जाती है, तो इसका जवाब देते हुए किसान ने कहा, कंपनी सिर्फ फसल को खरीदती है, जमीन का इससे कोई लेना देना नहीं है. पीएम ने कहा कुछ लोग ऐसा भ्रम फैला रहे हैं कि आपकी फसल का कोई कांट्रैक्ट करेगा तो जमीन भी चली जाएगी. इतना झूठ बोल रहे हैं.
पश्चिम बंगाल के किसानों को लेकर पीएम ने कही ये बात
पीएम ने किसानों से बात करते हुए कहा कि, ‘मुझे आज इस बात का अफसोस है कि मेरे पश्चिम बंगाल के 70 लाख से अधिक किसान भाई-बहनों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. बंगाल की सरकार के राजनीतिक कारणों से उनके राज्यों के किसानों को पैसे नहीं मिल रहे हैं. किसानों के जीवन में खुशी, हम सभी की खुशी बढ़ा देती है. सभी देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि क्रिसमस का ये त्योहार विश्व में प्रेम, शांति और सद्भाव का प्रसार क
9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को मिलेगा लाभ
इससे पहले पीएम मोदी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कर कहा, शुक्रवार का दिन देश के अन्नदाताओं के लिए बेहद अहम है. दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को पीएम-किसान की अगली किस्त जारी करने का सौभाग्य मिलेगा. इस अवसर पर कई राज्यों के किसान भाई-बहनों के साथ बातचीत भी करूंगा.’
कही ये बात
इससे पहले पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री छह राज्यों के किसानों के साथ संवाद भी करेंगे. इसके मुताबिक, ‘पीएम-किसान और केंद्र सरकार की अन्य कृषि कल्याण की योजनाओं को लेकर किसान अपने अनुभव प्रधानमंत्री से साझा करेंगे.’ इस योजना के तहत हर साल तीन किस्तों में किसानों के खातों में 6000 रुपये भेजे जाते हैं.
तीन किस्तों में भेजी जाती है राशि
2,000 रुपये की राशि तीन किस्तों में भेजी जाती है. यह कार्यक्रम ऐसे समय हो रहा है जब दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसान तीन कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार का दावा है कि ये तीनों कानून किसानों के हित में हैं.
ब्लॉक स्तर पर किए जाता है आधार नंबर में सुधार
इस स्कीम का लाभ किसान तभी उठा सकते हैं जब लिस्ट और बैंक में दिए गए आधार नंबर में कोई गलती न हो दोनों एक दूसरे से मेल खाते हों. आधार नंबर गलत पाए जाने पर किसानों को 6000 रुपए की आर्थिक मदद नहीं दी जाती है. स्कीम का लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिल सके इसके लिए सरकार जिला और ब्लॉक स्तर पर किसानों के आधार नंबर में सुधार कर रही है.
किसान ऐसे सुधार कर चेक करें अपना नाम
किसान स्वयं भी अपने आधार नंबर में सुधार कर सकते हैं, इसके लिए पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा, जहां एक एक्सलूसिव ‘फार्मर्स कॉर्नर’ दिया गया है. सुधार करने के उपरांत फिर से आप इस फार्मर्स कॉर्नर पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं.

