BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत-चीन विवाद पर PM मोदी को संसद में देना चाहिए जवाब: कांग्रेस

by bnnbharat.com
August 31, 2020
in Uncategorized
संकट की घड़ी में भाजपा नेताओं को ओछी राजनीति से बाज आना चाहिए: कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि उपग्रह द्वारा ली गई तस्वीरों से पता चला है कि चीन ने नाकू ला और डोका ला में पूर्वी सीमाओं पर मिसाइल तैनात कर दी हैं जिससे भारत की सुरक्षा को खतरा है. पार्टी ने मांग की कि सरकार को इस मुद्दे पर राष्ट्र को विश्वास में लेना चाहिए.

‘पीएम मोदी को देना चाहिए जवाब‘

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और गौरव गोगोई ने संयुक्त डिजिटल प्रेस सम्मेलन में कहा कि सरकार को संसद के मानसून सत्र के दौरान मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी की चिंताओं पर जवाब देना चाहिए. सरकारी सूत्रों ने रेखांकित किया कि सशस्त्र बल सीमा पर गतिविधियों पर कड़ी निगाह रख रहे हैं. कांग्रेस के दोनों नेताओं ने पूछा कि मुद्दे पर सरकार चुप क्यों है.

शुक्ला ने कही ये बात

शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा, ‘हम भारत सरकार से राष्ट्र को विश्वास में लेने का आग्रह करते हैं. सरकार को कोरोना वायरस के साथ इस मुद्दे पर भी संसद में चर्चा करनी चाहिए, और स्पष्ट करना चाहिए कि देश की सुरक्षा को क्या खतरा है.’ लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गोगोई ने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है जो राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करता है और जिसके भयंकर परिणाम हो सकते हैं.

‘यह एक गंभीर मुद्दा है‘

उन्होंने कहा, ‘यह बहुत ही गंभीर मुद्दा है और हम मोदी सरकार को विस्तारवादी चीन के सैन्य ताकत बढ़ाने के बारे में लगातार याद दिलाते रहे हैं, लेकिन भारत सरकार और प्रधानमंत्री चुप हैं.” दोनों नेताओं ने कहा कि स्थिति से निपटने के लिए सरकार को अपनी कार्ययोजना के बारे में बताना चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रणब मुखर्जी की तबीयत और बिगड़ी, संक्रमण से सेप्टिक शॉक की स्थिति में: आर्मी हॉस्पिटल

Next Post

1 ही परिवार के 3 लोगों की हत्या से सनसनी, घर के अंदर जली अवस्था में मिले तीनों के शव

Next Post
1 ही परिवार के 3 लोगों की हत्या से सनसनी, घर के अंदर जली अवस्था में मिले तीनों के शव

1 ही परिवार के 3 लोगों की हत्या से सनसनी, घर के अंदर जली अवस्था में मिले तीनों के शव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d