BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वर्कर्स मां जैसे होते हैं, इन्हें नजरअंदाज न करें

by bnnbharat.com
August 4, 2019
in समाचार
वर्कर्स मां जैसे होते हैं, इन्हें नजरअंदाज न करें
Share on FacebookShare on Twitter

दो दिन के ट्रेनिंग प्रोग्राम के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के 380 से ज्यादा सांसदों को संबोधित किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को मां की तरह बताते हुए उनके योगदान न भुलाने की सलाह दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक मां अपने बेटे को पालती है लेकिन उसे तब वंचित होने जैसा महसूस होता है जब बेटा मां से ज्यादा अपनी पत्नी का खयाल रखने लगता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी के सांसदों से कहा कि वे हर हाल में पार्टी कार्यकर्ताओं से जुड़े रहें और सांसद, मंत्री बनाने में उनकी भूमिका को नजरअंदाज न करें।

ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल हुए सांसदों से प्रधानमंत्री ने कहा कि नेताओं को उन कार्यकर्ताओं को बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने कड़ी मेहनत से संसद तक भेजा है। पार्टी की सफलता के लिए प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं और उनकी मेहनत को असल जिम्मेदार बताया।

प्रधानमंत्री के हवाले से संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा, ‘इसलिए हमें पार्टी कार्यकर्ताओं की भावना को हमेशा अपने अंदर जिंदा रखना चाहिए।’ प्रहलाद जोशी ने कहा, ‘पीएम मोदी ने बीजेपी को एक परिवार की तरह बताया और कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी आगे इसलिए बढ़ रही है क्योंकि इसकी विचारधारा ऐसी है, न कि किसी परिवार या वंशवाद की वजह से यह सफल हो रही है।’

प्रहलाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा के स्थानीय चुनाव में बीजेपी की जीत के लिए संगठन की ताकत को अहम बताया और इसकी जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री मोदी ने संसद भवन में ट्रेनिंग प्रोग्राम ‘अभ्यास वर्ग’ का उद्घाटन किया और सूरजकुंड में आयोजित ऐसे ही एक प्रोग्राम को याद किया। प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक, सूरजकुंड का ट्रेनिंग प्रोग्राम उनके लिए काफी मददगार साबित हुआ था।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने सीखने पर जोर दिया और कहा कि व्यक्ति को हर उम्र में इसे बनाए रखना चाहिए और कुछ न कुछ जरूर सीखना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘हमारी जो भी उम्र हो, हमेशा हमें छात्र की तरह रहना चाहिए और सीखना चाहिए। सीखना अनवरत प्रक्रिया और यह काफी जरूरी है।’ प्रधानमंत्री मोदी रविवार को भी पार्टी सांसदों के साथ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्होंने दिल्ली में ‘अभ्यास वर्ग’ का उद्घाटन किया।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उप्र में शौहर ने दिया बीवी को तलाक ….राज्यसभा में तीन तलाक बिल पास होने की मना रही थी खुशी 

Next Post

फ्रेंडशिप डे पर इजरायल ने भारत से कहा, ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’

Next Post
फ्रेंडशिप डे पर इजरायल ने भारत से कहा, ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’

फ्रेंडशिप डे पर इजरायल ने भारत से कहा, 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d