BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी

by bnnbharat.com
November 7, 2020
in समाचार
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के 51 वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी का संबोधन सुबह करीब 11 बजे शुरू होगा. दीक्षांत समारोह में पीएम के साथ ही शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, और शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे भी मौजूद रहेंगे.

ट्विटर के जरिए पीएम मोदी ने दीक्षांत समारोह में शामिल होने की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि वह सुबह 11 बजे IIT दिल्ली के सालाना दीक्षांत समारोह को संबोधित करने के लिए तैयार हैं, इस अवसर पर वह सभी स्नातक छात्रों उनके माता-पिता, शिक्षकों के साथ-साथ सहायक कर्मचारियों को बधाई देते हैं. उन्होंने आईआईटी-दिल्ली के राष्ट्र में योगदान पर गर्व जताया.

कम लोगों की मौजूदगी में होगा दीक्षांत समारोह

कोरोना महामारी की वजह से दीक्षांत समारोह का आयोजन संस्थान के डोगरा हॉल में कम लोगों की ही मौजूदगी में हाइब्रिड मोड में किया जाएगा, और सभी स्नातक छात्रों, उनके माता-पिता, पूर्व छात्रों, आमंत्रित अतिथियों और अन्य सभी के लिए एक ऑनलाइन वेबकास्ट मौजूद रहेगा.

2019 छात्र आईआई दिल्ली से डिग्री प्राप्त करेंगे. इनमें 1146 छात्रों को स्नातकोत्तर डिग्री मिलेगी, और 298 छात्रों को उनकी पीएचडी की डिग्री मिलेगी. गोल्डन जुबल सेरेमनी के लिए संस्थान ने एक नया अवॉर्ड शुरू किया है, जिसे पुराने एलुमिनाई को दिया जाएगा. वहीं दूसरे अवॉर्ड भी दिए जाएंगे.

ग्रेजुएट होने वाली हर तीसरी PHD उम्मीदवार एक महिला

खास बात यह है कि, इस साल आईआईटी-दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाली हर तीसरी उम्मीदवार एक महिला है. गुरुवार को प्री-कोनवोकेशन प्रेस कॉन्फ्रेंस में निदेशक राम गोपाल राव ने कहा कि इस साल स्नातक होने वाली 298 पीएचडी छात्रों में से हर तीसरी एक महिला है.

उन्होंने कहा कि यह संस्थान के लिए मील के पत्थर की तरह है. सभी परिसरों में जेंडर डायवर्सिटी में सुधार करने की कोशिश की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि स्नातक कक्षाओं में, महिला छात्र अभी भी 15-16 फीसदी हैं, लेकिन इसके बाद, पोस्ट ग्रेजुएट और विशेष रूप से पीएचडी स्तर में एक बेहतर अनुपात देखा जा रहा है.

https://bnnbharat.com/itbp-jawan-shot-himself-dead-dies/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपराधियों ने पति-पत्नी को मारी गोली, फैली सनसनी

Next Post

‘गलत तरीके’ से बाइडेन को राष्ट्रपति पद पर नहीं करना चाहिए दावा: ट्रंप

Next Post
182 देशों की स्थिति बुरी, चीन पर शुल्क लगाना निश्चित रूप से एक विकल्प है: ट्रंप

'गलत तरीके' से बाइडेन को राष्ट्रपति पद पर नहीं करना चाहिए दावा: ट्रंप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d