BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना टीकाकरण अभियान का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

by bnnbharat.com
January 14, 2021
in समाचार
कोरोना टीकाकरण अभियान का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

New Delhi:- भारत में कोरोनावायरस के बढ़ते केसों के बीच सरकार ने पहले ही टीकाकरण अभियान की शुरुआत के लिए 16 जनवरी की तारीख निर्धारित कर दी थी. अब प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीयत तारीख को सुबह 10.30 बजे अभियान को लॉन्च करेंगे. इस दौरान देशभर की सभी 3006 वैक्सीनेशन साइट्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम से जुड़ेंगी और लगभग एक ही समय पर सभी जगह टीके लगाए जाएंगे.

पीएमओ के मुताबिक, हर वैक्सीनेशन साइट पर एक सत्र में 100 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जाएगी. इसके साथ ही प्रधानमंत्री कोरोनावायरस महामारी से जुड़े सवालों के जवाब के लिए 24*7 कॉल सेंटर (नंबर- 1075) लॉन्च करेंगे.

इसके अलावा वैक्सीन रोलआउट के लिए बनाए गए Co-Win डिजिटल ऐप को भी उतारा जाएगा. इस प्लेटफॉर्म को वैक्सीन के तत्काल स्टॉक और वैक्सीन पाने वाले मरीजों की जानकारी के लिए बनाया गया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”प्रधानमंत्री 16 जनवरी को देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे. यह विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान होगा. इसलिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रपति कार्यालय से विमर्श के बाद यह निर्णय लिया है कि पोलियो टीकाकरण दिवस, जिसे ‘पोलियो रविवार’ के रूप में मनाया जाता है, को बदलकर 31 जनवरी कर दिया जाए.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप से 109 लोग संक्रमित

Next Post

IndiGo: 877 रु में मिल रहा हवाई टिकट, EMI की भी सुविधा

Next Post
IndiGo: 877 रु में मिल रहा हवाई टिकट, EMI की भी सुविधा

IndiGo: 877 रु में मिल रहा हवाई टिकट, EMI की भी सुविधा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d