BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पीएम मोदी आज करेंगे ‘हर घर नल योजना’ का वर्चुअल शिलान्यास

by bnnbharat.com
November 22, 2020
in समाचार
भारत की जनता ने लड़ी कोरोना के खिलाफ लड़ाई, देश को बनाया आत्मनिर्भर: PM मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में रविवार को सोनभद्र में योजना का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे. निकट भविष्य में विंध्य क्षेत्र के ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए संघर्ष नहीं करना होगा . मीलों दूर से पानी ढो कर लाने की मशक्कत से ग्रामीण महिलाओं को निजात मिलने जा रही है . मिजार्पुर और सोनभद्र के 41 लाख से ज्यादा ग्रामीणों को योगी सरकार ‘हर घर नल योजना’ की सौगात देने जा रही है.

केंद्र सरकार की हर घर नल योजना के तहत योगी सरकार मिर्जापुर के 1,606 गांवों में पाइप के जरिये पेय जल सप्लाई शुरू करेगी . इस योजना से मिर्जापुर के 21,879,80 ग्रामीणों को सीधा फायदा होगा . सोनभद्र के 1,389 गांवों को भी योजना से जोड़ने की शुरूआत होगी . इन गांवों के 19,534,58 परिवार पेय जल सप्लाई योजना से जुड़ेंगे . सोनभद्र में झील और नदियों के पानी को शुद्द करके पीने के लिए सप्लाई किया जाएगा.

सोनभद्र में इस योजना पर सरकार 3212.18 करोड़ रुपये खर्च करेगी . मिजार्पुर में बांध पर एकत्र किए गए पानी को शुद्ध करके पीने योग्य बना कर सप्लाई किया जाएगा . इस योजना की लागत 2343.20 करोड़ रुपये तय की गई है . विभागीय अधिकारियों के मुताबिक दोनों जिलों की योजनाओं से कुल 41,414,38 परिवार लाभान्वित होंगे . योजना पर कुल 5555.38 करोड़ की लागत तय की गई है . जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक अगले दो साल के भीतर योजना को पूरा कर गांवों में पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पेयजल योजना के शिलान्यास के बाद मिर्जापुर के टाडा फाल गो आश्रय स्थल में गोपाष्टमी के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान सीएम योगी दीन दयाल उपाध्याय अन्त्योदय योजना के तहत स्कूल ड्रेस बनाने वाली महिलाओं को पारिश्रमिक का चेक भी सौंपेंगे. सीएम रविवार की शाम को विंध्यांचल धाम में माता विंध्यवासिनी देवी के दर्शन और पूजन करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री कुछ योजनाओं और निर्माण कार्यो का निरीक्षण भी करेंगे .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गोरखपुर में बन रहा कोरोना वैक्सीन का वेयर हाउस

Next Post

प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को परिजनों ने रातभर पीटा, सुबह होते ही बना लिया दामाद

Next Post
जमीन विवाद में युवक की पिटाई, मौत

प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को परिजनों ने रातभर पीटा, सुबह होते ही बना लिया दामाद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d