BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

27 अप्रैल की सुबह तीसरी बार मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे PM मोदी, लेंगे फीडबैक

by bnnbharat.com
April 22, 2020
in समाचार
27 अप्रैल की सुबह तीसरी बार मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे PM मोदी, लेंगे फीडबैक
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के प्रकोप और लॉकडाउन की स्थिति पर तीसरी बार मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ 27 अप्रैल की सुबह सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों से फीडबैक भी लेंगे.

मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की दी थी सहमति

केंद्र सरकार राज्यों से मिले फीडबैक के आधार पर ही आगे की रणनीति तैयार करेगी. 14 अप्रैल को हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद ही केंद्र सरकार ने 3 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया था. इससे पहले पीएम मोदी ने 11 अप्रैल को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की थी. इस बैठक में ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की सहमति दी थी.

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के मसले पर मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे

राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की पहली बैठक 2 अप्रैल को हुई थी. प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बात की थी. इस दौरान कोरोना वायरस के संकट, लॉकडाउन और मौजूदा हालात पर बात की गई थी. अब ये तीसरी बार होगा जब पीएम मोदी कोरोना वायरस और लॉकडाउन के मसले पर मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे.

बता दें कि देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. अब तक देश में कोरोना के कुल 20 हजार 471 मरीज हैं. मौत का आंकड़ा 652 हो गया है. पिछले 24 घंटे में 50 लोगों की मौत हुई है. कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए पीएम मोदी एक्शन में हैं. वह अपने मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करते हैं और हालात की जानकारी लेते हैं.

स्वास्थ्यकर्मियों पर बीते दिनों हुए हमले को लेकर भी पीएम मोदी ने कड़ा फैसला लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को ही केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में एक अध्यादेश पास किया गया है, जिसके बाद अब स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा. इसमें 3 महीने से सात साल तक की सजा का प्रावधान है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा. महामारी बीमारी कानून में जरूरी बदलाव किए गए हैं. नया कानून स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद द्वारा हजारीबाग नगरपालिका क्षेत्र के कई वार्ड में चलाया गया अंबा की रसोई

Next Post

हजारीबाग सदर एसडीओ एवं लोहसिंघना थाना प्रभारी ने लॉकडाउन को तोड़ने के आरोप में सात लोगों को किया गिरफ्तार

Next Post
हजारीबाग सदर एसडीओ एवं लोहसिंघना थाना प्रभारी ने लॉकडाउन को तोड़ने के आरोप में सात लोगों को किया गिरफ्तार

हजारीबाग सदर एसडीओ एवं लोहसिंघना थाना प्रभारी ने लॉकडाउन को तोड़ने के आरोप में सात लोगों को किया गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d