BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पीएम मोदी 11 जनवरी को सभी राज्यों के सीएम के साथ बैठक करेंगे

by bnnbharat.com
January 8, 2021
in समाचार
पीएम मोदी 11 जनवरी को सभी राज्यों के सीएम के साथ बैठक करेंगे
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- अगले हफ्ते टीकाकरण शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. टीकाकरण की चाक चौबंद तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार को पूरे देश में एक बार फिर इसका पूर्वाभ्यास किया गया, जो स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पूरी तरह से सफल रहा है. इसके साथ ही मंत्रालय सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक के साथ वैक्सीन खरीद के समझौते को अंतिम रूप में देने जुट गया है. हालांकि, वैक्सीन की कीमत और सप्लाई की गारंटी को लेकर बातचीत अटकी हुई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि देश में बनी दो वैक्सीन की पूरी दुनिया में मांग है, इसको देखते हुए यह जरूरी है कि यह सही और जरूरत मंद लोगों तक पहुंचे.

इसीलिए प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को खुद मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर वैक्सीन वितरण की प्रक्रिया को सही तरीके से चलाने में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे. गौरतलब है कि कोरोना काल में लॉकडाउन और अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान भी प्रधानमंत्री सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठकें करते रहे हैं.देश के सभी जिलों में टीकाकरण के दूसरे पूर्वाभ्यास को सफल बताते हुए अधिकारी ने कहा कि सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अगले हफ्ते कभी भी लाभार्थियों को वैक्सीन देने का काम शुरू किया जा सकता है.

अभी तक राज्यों को वैक्सीन की सप्लाई शुरू नहीं होने के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि कीमत और सप्लाई की गारंटी को लेकर कंपनियों से बातचीत चल रही है. सीरम इंस्टीट्यूट सरकार को 200 रुपये प्रति डोज के हिसाब से वैक्सीन देने को तैयार है. लेकिन एक साथ करोड़ों डोज की खरीद का हवाला देते हुए सरकार कीमत को और कम कराने की कोशिश कर रही है.

वहीं भारत बायोटेक भी सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन की तुलना में कम कीमत पर वैक्सीन सप्लाई करने का भरोसा दे रही है. वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार वैक्सीन की कीमत के साथ ही उसकी सप्लाई की गारंटी पर भी बात अटकी हुई है. सरकार दोनों कंपनियों से यह सुनिश्चित करना चाहती है कि हर हफ्ते वह कितनी वैक्सीन सप्लाई करेंगी. इन मुद्दों को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है और समझौते पर कभी भी हस्ताक्षर किए जा सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भयंकर वायरल हुआ ‘केजीएफ 2’ का टीज़र

Next Post

रांची में अपने फार्म पर स्ट्राबेरी उगा रहे हैं धोनी

Next Post
रांची में अपने फार्म पर स्ट्राबेरी उगा रहे हैं धोनी

रांची में अपने फार्म पर स्ट्राबेरी उगा रहे हैं धोनी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d