नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को देश के नाम अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे. ये जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घरेलू रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने की एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 101 हथियारों और सैन्य उपकरणों के आयात पर 2024 तक के लिए रोक लगाने की घोषणा के बाद ये बात कही.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए बड़े एवं कड़े निर्णय लिये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बड़ी हथियार प्रणालियों का निर्माण अब भारत में होगा. इसके अलावा उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को देश के नाम अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे.
रक्षा मंत्री ने कहा, कोरोना वायरस महामारी ने यह दिखाया है कि अगर कोई देश आत्मनिर्भर नहीं है तो वह प्रभावी तरीके से अपनी संप्रभुता की रक्षा करने में सक्षम नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा, हमारी सरकार भारत के आत्मसम्मान और संप्रभुता को किसी कीमत पर कोई नुकसान नहीं होने देगी.

