दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पीएम-किसान योजना के तहत वित्तीय लाभ की अगली किस्त जारी करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री 9 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित करेंगे.
यह कार्यक्रम ऐसे दिन है जब देश में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भी मनाई जाएगी. वर्ष 2014 में सत्ता में आने के बाद से बीजेपी इस दिन को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाती है.
आज इस मौके पर प्रधानमंत्री अटल जी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे संसद में अटल बिहारी वाजपेयी पर लिखी एक पुस्तक का विमोचन भी करेंगे.

