BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुचें भूटान, गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया भव्य स्वागत

by bnnbharat.com
August 17, 2019
in समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुचें भूटान, गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया भव्य स्वागत
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने दो दिवसीय भूटान यात्रा पर पहुंचे हैं। पारो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर भूटान के पीएम लोटे त्शेरिंग ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी के विमान ने राजधानी थिमफू के पश्चिम में भूटान के एक घाटी शहर पारो में विमान से कदम रखा तो एक बच्चे ने प्रधानमंत्री को एक गुलदस्ता भेंट किया। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर मिला। पीएम मोदी की यह दूसरी भूटान यात्रा है और अपने दूसरे कार्यकाल में वो पहली बार भूटान दौरे पर पहुंचे हैं।

भूटान के लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत करते गुए राजधानी पारो से थारू तक के मार्ग पर लाइन लगाई और एक साथ भारत का तिरंगा और भूटानी झंडा लहराया। पारो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन पर पीएम मोदी का स्वागत भूटान के प्रधानमंत्री लोटे त्शेरिंग ने किया। पारो हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का वहां बच्चों ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। भूटान पहुंचने के बाद पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह ही नई दिल्ली से भूटान दौरे के लिए रवाना हुए थे। यह प्रधानमंत्री मोदी की दूसरी भूटान यात्रा है और अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार वहां के दौरे पर हैं। मोदी आधिकारिक तौर पर अपनी यात्रा की शुरुआत सिमोथा दज़ोंग से करेंगे, जो भूटान को एकीकृत करने वाले न्गवांग नामग्याल द्वारा निर्मित एक मठ है। अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री को भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक और भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंगये वांगचुक के साथ मुलाकात करनी है। साथ ही वह अपने भूटानी समकक्ष लोटे त्शेरिंग से बातचीत भी करेंगे।

इससे पहले पीएम मोदी ने शुक्रवार को भूटान दौरे को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा- ‘भूटान में मैं राजा एचएम(H.M),एचएम चतुर्थ ड्रुक गेल्पो और भूटान के प्रधानमंत्री से हमारे द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बातचीत को लेकर उत्साहित हूं। साथ ही मैं मैं भूटान के प्रतिष्ठित रॉयल विश्वविद्यालय में भूटान के छात्रों को संबोधित करने के लिए भी उत्सुक हूं।’

प्रधानमंत्री मोदी आज सीधा पारो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जिसके बाद वे सेमोथा दज़ोंग जाएंगे। पीएम मोदी उसी दिन ताशिचोडज़ोंग का दौरा करेंगे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा। ताशिचोडज़ोंग में प्रधानमंत्री भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी शनिवार को भूटान के राजा जिग्मे सिंगे वांगचुक से भी मुलाकात करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में यहां छीपरेल बारात भी निकलेगी।

प्रधानमंत्री अपने भूटानी समकक्ष लोटे शेरिंग के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। इस यात्रा की विशेषता मांगदेछू पनबिजली परियोजना का उद्घाटन होगी। भारत के साथ विकास साझेदारी भूटान के साथ द्विपक्षीय संबंधों का बड़ा पहलू है। भारत ने पिछले साल दिसंबर में भूटान की 12वीं पंचवर्षीय योजना में सहायता के लिए 5,000 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता जताई थी। इसकी पहली किस्त जारी भी कर दी गई है।पीएम मोदी के इस दौरे पर शिक्षा जैसे क्षेत्रों में दो करीबी पड़ोसियों के बीच 10 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस दौरान पांच उद्घाटन भी होने की उम्मीद है, जिसमें मंगदेछु पनबिजली संयंत्र और थिम्फू में इसरो निर्मित पृथ्वी स्टेशन शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय स्मारक चोर्टेन भी जाएंगे। ताशिचोडज़ोंग में मेहमान नेता के सम्मान में एक सांस्कृतिक प्रदर्शन किया जाता है। अपनी यात्रा के दूसरे दिन, वह भूटान के रॉयल विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे। यात्रा खत्म करने के बाद वह रविवार को पारो(भूटान) से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत के खिलाफ होने वाले तीन दिवसीय मैच के लिए ब्रोवो और कैम्पबल होंगे वेस्टइंडीज-ए टीम में शामिल

Next Post

बाटला हाउस : जॉन अब्राहम की फिल्म ने दूसरे दिन मचाया तहलका

Next Post
बाटला हाउस : जॉन अब्राहम की फिल्म ने दूसरे दिन मचाया तहलका

बाटला हाउस : जॉन अब्राहम की फिल्म ने दूसरे दिन मचाया तहलका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d