BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PM मोदी थोड़ा देर में देशवासियों से करेंगे ‘मन की बात’

by bnnbharat.com
May 31, 2020
in Uncategorized
PM मोदी थोड़ा देर में देशवासियों से करेंगे ‘मन की बात’

PM मोदी थोड़ा देर में देशवासियों से करेंगे 'मन की बात'

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश भर में लॉकडाउन में विस्तार के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशवासियों से ‘मन की बात’ करेंगे. कोरोना संकट के दौरान यह तीसरी बार है जब पीएम मोदी देश के लोगों को इस कार्यक्रम के जरिए संबोधित करने वाले हैं. माना जा रहा है कि अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम के 65 वें संस्करण के दौरान पीएम लॉकडाउन में 1 जून से दी जा रही छूटों को लेकर बात कर सकते हैं.

शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1 जून से शुरू होने वाले लॉकडाउन के अगले चरण के तहत कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी गतिविधियों को फिर से खोलने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं. नई गाइडलाइंस में तीन चरणों में प्रतिबंधों को हटाने का खाका पेश किया है. पहले चरण में आठ जून से धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट और मॉल को खुल जाएंगे. दूसरे चरण में स्कूलों, कालेजों व अन्य शिक्षण संस्थानों को जुलाई से खोला जाएगा. तीसरे चरण में मेट्रो, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल समेत अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा को खोला जाएगा.

बता दें कि मन की बात का यह संस्करण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली सालगिरह के एक दिन बाद हो रहा है. मन की बात के 64वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस के कारण देश में व्याप्त स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया था और लोगों से आग्रह किया था कि वे लॉकडाउन के दौरान गरीबों, प्रवासियों और जरूरतमंदों की मदद करें.

उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई लोगों द्वारा संचालित है और जनता और प्रशासन द्वारा एक साथ लड़ी जा रही है. प्रधानमंत्री ने 24 मार्च को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था. लॉकडाउन को बाद में 31 मई तक बढ़ाया गया था.

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत ने शनिवार को सर्वाधिक 7,964 नए मामले सामने आए हैं. जबकि इस दौरान 265 लोगों की भी मौत हुई है. देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,73,763 हो गई है, 86,422 सक्रिय मामले हैं और अब तक 82,370 ठीक हो चुके हैं. वहीं, जानलेवा वायरस की वजह से कुल 4,971 लोगों की जान जा चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ओडिशा सरकार ने ‘PPE Kit’ लेने से किया इंकार

Next Post

लखीसराय जिले को रात में किया जा रहा है सैनिटाइज

Next Post
लखीसराय जिले को रात में किया जा रहा है सैनिटाइज

लखीसराय जिले को रात में किया जा रहा है सैनिटाइज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d