BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कल अयोध्या जाएंगे पीएम मोदी, जानें उनका पूरा कार्यक्रम

by bnnbharat.com
August 4, 2020
in Uncategorized
एकजुट होकर हम सभी संकट से उभरेंगे: पीएम मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के जारी भूमि पूजन का तीन दिवसीय कार्यक्रम जोरों पर चल रहा है. कल यानी 5 अगस्त को भूमि पूजन का मुख्य कार्यक्रम होना है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ-साथ तकरीबन 200 लोग शामिल होंगे. तय कार्यक्रम के मुताबिक भूमि पूजन के ठीक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अयोध्या की धरती से देश को पहली बार संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री से पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत का भी संबोधन प्रस्तावित है. प्रधानमंत्री के तय कार्यक्रम के मुताबिक वे सिर्फ और सिर्फ राम मंदिर से जुड़े कार्यक्रम में ही शिरकत करेंगे. प्रधानमंत्री करीब तीन घंटे का वक्त राम नगरी में गुजारेंगे.

प्रधामंत्री मोदी का कार्यक्रम

  • प्रधानमंत्री सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना होंगे.
  • पीएम मोदी 10 बजकर 35 मिनट पर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे.
  • यहां से 10 बजकर 40 मिनट पर हेलिकॉप्टर से अयोध्या के साकेत कॉलेज में बने हेलीपैड पर लैंड करेंगे.
  • साढ़े 11 बजे के करीब पीएम मोदी अयोध्या में रहेंगे.
  • प्रधानमंत्री का स्वागत अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग लोगों द्वारा किया जाएगा.
  • साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जिलाधिकारी अनुजा झा के साथ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे.
  • राम जन्मभूमि पर पहुंचने पर अयोध्या के राजा विमलेंद्र मोहन, राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास पीएम मोदी का स्वागत करेंगे.
  • इसके बाद वह हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना के बाद पारिजात के वृक्ष का रोपण करेंगे.
  • इन सबके के बाद पीएम मोदी भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे.
  • पूजा का शुभ मुहूर्त 32 सेकंड का है जो दोपहर 12 बजकर 44 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 44 मिनट 40 सेकंड के बीच है.
  • इसी मुहूर्त के बीच प्रधानमंत्री चांदी की ईंट से राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे.
  • इसके ठीक बाद मंच से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का संबोधन होगा.
  • इसके बाद पीएम मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे.

भूमि पूजन के दौरान शिलापट का भी अनावरण का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है. साथ ही डाक टिकट भी जारी किया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच पर आरएसएस प्रमुख मोहन, महंत नृत्य गोपालदास, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे. इस दौरान अशोक सिंघल के भतीजे सलिल सिंघल यजमान बनेंगे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पिछले साल की तुलना में जुलाई में घटा कोयला उत्पादन

Next Post

खोराबार पुलिस ने 2 चोर को किया गिरफ्तार

Next Post
खोराबार पुलिस ने 2 चोर को किया गिरफ्तार

खोराबार पुलिस ने 2 चोर को किया गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d