BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

9 और 12 को झारखंड में रहेंगे पीएम मोदी

by bnnbharat.com
December 7, 2019
in Uncategorized
9 और 12 को झारखंड में रहेंगे पीएम मोदी

9 और 12 को झारखंड में रहेंगे पीएम मोदी

Share on FacebookShare on Twitter
  • यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी, राजनाथ सिंह आएंगे धनबाद .

धनबादः भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में स्टार प्रचारक  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ धनबाद आएंगे. शनिवार को मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल ने हाउसिंग कॉलोनी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि 9 दिसंबर को दिन के एक बजे बोकारो विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे वहीं 12 तारीख को बरवाअड्डा में पीएम का कार्यक्रम तय है.

रघुवर दास धनबाद के सभी छह विधानसभा क्षेत्र में दो – दो चुनावी सभा करेंगे. केंद्रीय मंत्री रविवार को बोकारो में चुनावी सभा करेंगी. धनबाद में भी उनका कार्यक्रम तय है. योगी आदित्यनाथ का धनबाद में कार्यक्रम अगले दो दिनों में तय कर लिया जाएगा. केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को झरिया विधानसभा क्षेत्र में जेयलगोड़ा स्टेडियम स्थित मानस मंदिर के समीप चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे. उंन्होने बताया गृहमंत्री अमित शाह के भी धनबाद आगमन की संभावना है.

मेयर ने दावा किया कि भाजपा धनबाद की सभी छह सीटें जीतेगी. सहयोगी दलों के चुनाव लड़ने से भाजपा को नुकसान होने के सवाल पर कहा कि भाजपा को इससे कहीं से प्रभाव नही पड़ेगा बल्कि उनके चुनाव लड़ने से भाजपा प्रत्याशियों को ही फायदा पहुँचने वाला है.

झारखंड बने 19 साल हुए है. 19 सालो में पहली बार भाजपा झारखंड में अपने बूते चुनाव लड़ रही है. झारखंड की जनता भाजपा के साथ है. जनता ने विकास करनेवाली पार्टी को चुना है. मतदाता विकास के साथ कदमताल करते हए एक प्रचंड बहुमत के साथ झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने की ओर अग्रसर है.

विगत पांच सालों में धनबाद में अनगिनत विकास हुए है. टू लेन से फोर लेन और एट लेन सड़क बनने की राह शुरू हुई है. अबतक जिले में 14 हजार स्ट्रीट लाइट लगाए गए है. 20 हजार और लाइट लगाने पर काम चल रहा है. पहले जहा मैथन से पानी 38 हजार परिवार तक ही पहुँच पाया था. पांच सालों में इसे शत प्रतिशत करने का काम किया गया है.

आने वाले समय मे मैथन से एक और पैरलर पाइप लाइन धनबाद लाई जा रही है इससे एक एक घर को जोड़ा जाएगा. आज बड़ी संख्या में एसएचजी ग्रुप बनाकर महिलाओ को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किये गए है.

डबल इंजन की सरकार के बदौलत एक अच्छा विकास भाजपा सरकार में हुआ है. 5 हजार से 8 हजार तक इनकम करने वाले लोगों का इनकम 20 हजार रु तक करने की योजना पर काम हो रहा है.

बागी विधायक फूलचंद मंडल के मामले पर उन्होंने कहा कि उनका इतिहास रहा है कि चुनाव के समय टिकट नही मिलने पर अक्सर दूसरे दल में जाकर चुनाव लड़ते है जबकि पिछले दिनों मुख्यमंत्री की सभा में स्टेज से घोषणा की थी कि सिन्दरी से इंद्रजीत महतो या फिर धर्मजीत सिंह को पार्टी टिकट देती है तो भी वे पार्टी में बने रहेंगे. उनकी कथनी और करनी में अंतर है.

महागठबन्धन दल में राजद के मुखिया जेल में है. कांग्रेस के मुखिया बेल पर है. राज्य की जनता ने झामुमो, कांग्रेस और राजद की सरकार में मधुकोड़ा के कामो को देखा है और इस बार पिछले पांच सालों में ईमानदार सरकार का काम देखा है. डबल इंजन की सरकार में विकास के कामों को भी जनता ने देखा है. इसलिए जनता गठबंधन को नकारेगी और भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नहीं रुकेना पड़ेगा अब ट्रेनों को फॉग के कारण

Next Post

खूंटी में आईईडी विस्फोट, 3 जवान के घायल होने की सूचना

Next Post
खूंटी में आईईडी विस्फोट, 3 जवान के घायल होने की सूचना

खूंटी में आईईडी विस्फोट, 3 जवान के घायल होने की सूचना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d