BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन, देश को लॉकडाउन से बचाना है

by bnnbharat.com
April 20, 2021
in Uncategorized
पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन, देश को लॉकडाउन से बचाना है
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि इस बार कोरोना संकट में देश के अनेक हिस्से में ऑक्सीजन की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ी है. इस विषय पर तेजी से और पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किया जा रहा है. केंद्र सरकार, राज्य सरकारें, प्राइवेट सेक्टर, सभी की पूरी कोशिश है कि हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिले.

– पीएम मोदी ने कहा कि ऑक्सीजन प्रॉडक्शन और सप्लाई को बढ़ाने के लिए भी कई स्तरों पर उपाय किए जा रहे हैं. राज्यों में नए ऑक्सीजन प्लांट्स हों, एक लाख नए सिलेंडर पहुंचाने हों, औद्योगिक इकाइयों में इस्तेमाल हो रही ऑक्सीजन का मेडिकल इस्तेमाल हो, ऑक्सीजन रेल हो, हर प्रयास किया जा रहा है.

●प्रधानमंत्री के संबोधन की खास बातें

1. कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा प्रचंड है लेकिन कठिन से कठिन समय में भी हमें धैर्य नहीं खोना चाहिए .

2. केंद्र सरकार, राज्य सरकार और प्राइवेट सेक्टर मिलकर ऑक्सीजन प्रोडक्शन और सप्लाई को बढ़ाने में जुटी हैं.

3. जनवरी- फरवरी की तुलना में दवाइयों का प्रोडक्शन कई गुणा बढ़ा है . देश में दवाइयों की कमी नहीं है.

4. दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन भारत के पास है. हमने दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया है . 12 करोड़ वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं.

5. सरकारी कर्मचारियों, कोरोना वारियर्स और सीनियर सिटीजन को वैक्सीन लगाया जा चुका है.

6. 1 मई के बाद 18 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी. सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ सभी प्राइवेट अस्पतालों में भी वैक्सीन दी जाएंगी . अगले दो महीने में देश का बड़ा वर्क फोर्स को वैक्सीन लग चुकी होगी . इससे अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी नहीं पड़ेगी . कामकाज चालू रहेगा.

7. गरीब लोगों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी. पिछले साल की तुलना में कोरोना से लड़ने में हम सक्षम हैं.

8. सरकारी मशीनरी के साथ-साथ कई सामाजिक संस्थाएं भी लोगों की मदद कर रहे हैं. युवा साथियों से अपील है कि वे अपने-अपने सोसायटी और मोहल्ले में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराएं.

9. घर के बच्चों से अपील है कि वे अपने घर के बड़ो को बेवजह घर से बाहर न जाने दें. आपकी जिद बड़ा बदलाव ला सकती है.

10. राज्य सरकारों से अपील है कि वे लॉकडाउन की जगह माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर फोकस करें. हमें कोरोना से भी लड़ना है और अर्थव्यवस्था की सेहत भी सुधारना है.

11. देशवासियों से अपील है कि वे भरोसा रखें, कोरोना से लड़ाई को हम जीतने वाले हैं.

Addressing the nation on the COVID-19 situation. https://t.co/rmIUo0gkbm

— Narendra Modi (@narendramodi) April 20, 2021

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हिना खान के पिता का मुंबई में निधन

Next Post

टेस्ला की चालक रहित कार में हादसा

Next Post
टेस्ला की चालक रहित कार में हादसा

टेस्ला की चालक रहित कार में हादसा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d