BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग खत्म, जाने क्या है 5 सूत्रीय प्लान

by bnnbharat.com
April 4, 2021
in समाचार
देश में बनाया जाएगा एक नया नेशनल बैंक, बड़े प्रोजेक्ट की फंडिंग जुटाने के लिए फैसला, केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को दी मंजूरी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय (PM Modi High level Meeting on Coronavirus) बैठक समाप्त हो गई है. इस बैठक में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से संबंधित मुद्दों और कोरोना के वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) अभियान की समीक्षा की गई. हालातों पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए की कोरोना पर काबू पाने के लिए समुदाय की जागरूकता और इसकी भागीदारी सर्वोपरि है और कोविड-19 प्रबंधन (Covid-19) के लिए जन भागदारी और जन आंदोलन जारी रखने की आवश्यकता है.

कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को 5 सूत्रीय प्लान बताया.प्रधानमंत्री मोदी ने उल्लेख किया कि टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट, कोविड के नियमों का पालन और वैक्सीनेशन यदि पूरी तरह गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ लागू की जाती है तो यह महामारी के प्रसार को रोकने में प्रभावी होगी.

6 से 14 अप्रैल तक चलाया जाएगा विशेष अभियान

कोरोना से बचाव के लिए 6 से 14 अप्रैल तक देशभर में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा. इसमें 100 फीसदी मास्क का इस्तेमाल, व्यक्तिगत स्वच्छता और सार्वजनिक स्थानों / कार्यस्थलों पर स्वच्छता कितनी आवश्यक है इसके बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी.

केंद्रीय दल करेंगे महाराष्ट्र का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समीक्षा बैठक के दौरान कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर केंद्रीय दलों को महाराष्ट्र का दौरा करने को कहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 के कारण बड़ी संख्या में हो रही मौतों के चलते केंद्रीय दलों को पंजाब, छत्तीसगढ़ का दौरा करने के निर्देश दिए.

देश में तेजी से ऊपर जा रहा है कोरोना का ग्राफ

भारत में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 93,249 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में आए कोविड-19 के सर्वाधिक मामले हैं. इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,24,85,509 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार 19 सितंबर के बाद से कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सामने आए ये सबसे अधिक मामले हैं. 19 सितंबर को कोविड-19 के 93,337 मामले आए थे. आंकड़ों के मुताबिक रविवार को महामारी से 513 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,64,623 हो गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शोषण और दमन के विरुद्ध विद्रोह के प्रतीक थे बाबा चौहरमल…..धर्मपाल सिंह

Next Post

विशेष कैम्प लगाकर की जा रही है कोविड टेस्टिंग

Next Post
मैट्रिक-इंटर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को किया गया सम्मानित

विशेष कैम्प लगाकर की जा रही है कोविड टेस्टिंग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d