BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PM मोदी का दीया जलाने वाला बयान राजनीति से प्रेरित है: बन्ना गुप्ता

by bnnbharat.com
April 3, 2020
in समाचार
PM मोदी का दीया जलाने वाला बयान राजनीति से प्रेरित है: बन्ना गुप्ता
Share on FacebookShare on Twitter

ज्योत्सना, 

रांची(बुंडू): झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज रांची टाटा मार्ग के रायडीह मोड़ पर जमशेदपुर जाने के क्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दीया जलाने वाला बयान राजनीति से प्रेरित है.

वर्त्तमान समय मे कोरोना से लड़ने के लिए मेडिकल उपकरण चाहिए, एन 95 मास्क, वेंटिलेशन की जरूरत है.

डॉक्टर नर्स को इलाज के समय कई जरूरी उपकरणों की आवश्यकता है और ऐसे समय मे मोदी राजनीतिक हथकंडा अपनाते हुए दीया, अगरबत्ती, मोमबत्ती जलाने की बात कर रहे हैं.

दीया जलाने से कोरोना को यदि मात दिया जा सकेगा तो पूरी दुनिया मोदी का अनुकरण करेगी. यहां लोगों की आर्थिक स्थिति खराब है, खाने पीने के लाले पड़े हैं, इस समय ऐसा करना राजनीति से प्रेरित लगता है.

पूर्व में पूरे देशवासियों ने एक साथ पुलिस, स्वास्थ्यकर्मी, मीडियाकर्मियों के नाम ताली थाली, घंटी बजाकर हौसला अफजाई की थी और अपनी एकजुटता प्रदर्शित की थी.

बार-बार इस तरीके से करना कहीं न कहीं असल मुद्दे से लोगों को भटकाने जैसा मामला बनता जा रहा है. झारखण्ड समेत पूरे देश में आर्थिक सहायता की जरूरत है. ऐसे में इस तरह का ऐलान राजनीति से प्रेरित है.

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री कोरोना को लेकर 9 मिनट क्यों 9 घण्टे या लगातार नौ दिन तक पूरे देश में विद्युत आपूर्ति बंद कर दें तब शायद बात बनेगी.

कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास जरूरी उपकरणों, मास्क, कोरोना मेडिकल किट, वेंटीलेटर की आवश्यकता है और उस पर कोई बात नहीं.

झारखण्ड गरीब राज्य है, लोगों को खाना चावल नहीं मिल रहा है. प्रधानमंत्री झारखण्ड को 20-30 हजार करोड़ की राशि झारखण्ड की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दें. कोरोना पर राजनीति न करें. दो आदमी को बचाने के लिए दो हजार  गरीबों को मरने नहीं देंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिजली करंट लगने से पति-पत्नी की मौत

Next Post

अंधकार से प्रकाश की यात्रा हमारी प्राचीन विरासत: दीपक प्रकाश

Next Post
अंधकार से प्रकाश की यात्रा हमारी प्राचीन विरासत: दीपक प्रकाश

अंधकार से प्रकाश की यात्रा हमारी प्राचीन विरासत: दीपक प्रकाश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d