रांची: भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के निमित्तआज वेबिनार का आयोजन किया गया.
प्रधानमंत्री मोदी का सपना भारत आत्मनिर्भर बने, इसी विषय को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित की गई थी. कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत की गई.
तत्पश्चात युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किस्लय तिवारी ने मुख्य अतिथि बाबूलाल मरांडी को अंग वस्त्र एवं पुस्तक देकर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री सह झारखंड के प्रभारी गौरव तिवारी भी ऑनलाइन उपस्थित थे.
इस अवसर पर बाबूलाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन को देश समाज और संगठन के प्रति समर्पित कर दिया है. कोरोना के इस महामारी के समय जहां लोग परेशान है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प भारत को आत्मनिर्भर बनाने का कहीं न कहीं उनके इच्छाशक्ति को दर्शाता है. इसके लिए जरुरी है कि पहले स्वयं आत्मनिर्भर बने और समाज को भी प्रेरित करें और जागरुक बनाएं.
हमें रोजमर्रा की चीजें को अपने देश में बने वस्तु का ही इस्तेमाल करनी चाहिए. इससे छोटे-छोटे उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, तभी भारत अपने पैरों पर खड़ा हो पाएगा. लोकल को वोकल बनाने की आवश्यकता है. जब गांव के लोग मजबूत होंगे भारत आर्थिक रुप से मजबूत होगा. आज भारत का पूरे विश्व में प्रतिष्ठा बढा है.
यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण संभव हुआ है. आत्मनिर्भर भारत के तहत प्रधानमंत्री द्वारा 20 लाख करोड़ रुपए की पैकेज की घोषणा की गई है, जो आत्मनिर्भर भारत के तहत मील का पत्थर साबित होगा.
भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री सा झारखंड के प्रभारी गौरव तिवारी ने ऑनलाइन अपने संबोधन में कहा कि भाजयुमो का एक-एक कार्यकर्ता कर्तव्य निष्ठ का बोध कराता है. आत्मनिर्भर भारत के तहत युवा मोर्चा जन जागरण चलाकर लोगों को जागरुक करने का अभियान चलाएगा और लोग स्वरोजगार के माध्यम से जुड़े इसका प्रयास करेगी.
प्रदेश अध्यक्ष किस्लय तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि विश्कर्मा पूजा के दिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्म हुआ विश्वकर्मा जो सृष्टि के शिल्पकार है उसी तरह हमारे भारत के प्रधानमंत्री नये भारत के निर्माण में लगे हुए हैं.
प्रधानमंत्री शासक नहीं एक सेवक के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं. भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है राष्ट्रीय सेवा हमारा पहला लक्ष्य है. इसी को लेकर भाजयुमो के कार्यकर्ता काम करते हैं. प्रधानमंत्री ने कोरोना काल में परिवार के मुखिया के तौर पर सभी लोगों की चिंता कि चाहे वे छोटे-छोटे व्यापारी हो, किसान हो, युवा हो, मजदूर हो, उन्होंने जाति धर्म से ऊपर उठकर सभी वर्गों का ख्याल रखा.
हमारे यहा खनिज संपदा का भंडार है. हमारे यहां हुनर है सब कुछ होते हुए हम दूसरे देश के सामने हाथ ना फैलाएं, इसलिए आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं. लघु उद्योग, कुटीर उद्योग, शुक्ष्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री ने देश से आह्वान किया देश के लोग इससे जुड़ रहे हैं.
मंच का संचालन भाजयुमो रांची महानगर के अध्यक्ष सुयप्रभात ने किया. धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश के मंत्री रुपेश सिन्हा ने किया.
इस अवसर पर संजय पोद्दार श्रीनिवास, आकाश भूषण, पवन पासवान, रोमित नारायणसिंह, कृष्णा साव, रजनी आनंद,अमन जयसवाल, अमिताभ धीरज, देवराज सिंह, सहित झारखंड के सभी मंडल के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पदाधिकारी शामिल थे.
यह जानकारी प्रदेश के मीडिया प्रभारी संजय पोद्दार ने दी.

