BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PM मोदी का पर्सनल वेबसाइट का हैक अकाउंट हुआ ठीक

by bnnbharat.com
September 3, 2020
in समाचार
मुझे भारत के Talent और Technology पर भरोसा है: पीएम मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद फिर से ठीक कर लिया है. हैक होने के बाद उनके अकाउंट से बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित ट्वीट पोस्ट किए गए थे. ट्विटर ने प्रधानमंत्री मोदी के अकाउंट को टैग करते हुए जानकारी दी कि इसे ठीक कर लिया गया है. हैक हुआ अकाउंट प्रधानमंत्री मोदी की निजी वेबसाइट से जुड़ा हुआ है, वहीं इस पर उनके 25 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं.

ट्विटर के प्रवक्ता ने ईमेल के जरिए दिए गए बयान में कहा, “हमें इसकी जानकारी है और हमने हैक किए गए अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए हैं. हम सक्रियता से स्थिति की जांच कर रहे हैं। इस वक्त, हमें अन्य किसी अकाउंट के प्रभावित होने की जानकारी नहीं है। अकाउंट सुरक्षित रखने की सलाह देखी जा सकती है.”

बता दें कि जुलाई में ट्विटर को एक बड़े क्रिप्टो हैक का सामना करना पड़ा था, जिसमें हाई-प्रोफाइल हस्तियों, राजनेताओं और व्यवसायों के अकाउंट्स को हैक करके बिटकॉइन घोटाले का प्रसार किया था.

हैकर्स द्वारा किए गए एक ट्वीट में लिखा है, “मैं आप सभी से कोविड -19 के लिए पीएम नेशनल रिलीफ फंड में उदारतापूर्वक दान देने की अपील करता हूं, अब भारत क्रिप्टो करेंसी के साथ शुरुआत करेगा, कृपया दान करें.ईटीएच (इथेरियम).”

बिटकॉइन के बाद इथेरियम बाजार पूंजीकरण का दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म है.

एक अन्य ट्वीट में लिखा, “मैं आप सभी से कोविड-19 के लिए पीएम नेशनल रिलीफ फंड में उदारता से दान देने की अपील करता हूं, अब भारत क्रिप्टो करेंसी के साथ शुरुआत करेगा, कृपया बिटकॉइन दान करें.”

बाद में ट्विटर से इन ट्वीट्स को हटा लिया गया.


हैकर्स ने जुलाई में 130 ट्विटर अकाउंट्स को किया था हैक

हैकर्स ने जुलाई में 130 ट्विटर अकाउंट्स को निशाना बनाया था, जिसके बाद उन्होंने 45 अकाउंट्स से ट्वीट किए थे, करीब 36 अकाउंट के डीएम (डायरेक्ट मैसेज) इनबॉक्स तक पहुंच गए थे और सात अकाउंट के ट्विटर डेटा को डाउनलोड किया था. इस घटना ने ट्विटर टूल और कर्मचारी तक हैकर्स की पहुंच के स्तर को लेकर चिंताएं बढ़ा दीं.

जो बाइडन, बराक ओबामा, एलेन मस्क, बिल गेट्स कए अकाउंट्स भी हुए थे हैक

अमेरिकी डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन, बराक ओबामा, एलेन मस्क, बिल गेट्स, जेफ बेजोस, एप्पल और उबर सहित कई कंपनियों की प्रमुख हस्तियों के अकाउंट्स को हैकर्स द्वारा क्रिप्टोकरेंसी घोटाले के प्रसार के लिए एक साथ हैक किया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बच्चों को वापस स्कूल भेजने पर ध्यान दो, हिंसा बढ़ाने पर नहीं: ट्रंप

Next Post

पहली बार ट्रेन से बांग्‍लादेश भेजे गए 100 ट्रैक्‍टर: रेल मंत्री

Next Post
केजरीवाल सरकार व्यापारियों की समस्या के प्रति उदासीन है: पीयूष गोयल

पहली बार ट्रेन से बांग्‍लादेश भेजे गए 100 ट्रैक्‍टर: रेल मंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d