BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कैबिनेट की अहम बैठक खत्म,शाह दोनों सदनों को संबोधित करेगें

by bnnbharat.com
August 5, 2019
in समाचार
कैबिनेट की अहम बैठक खत्म,शाह दोनों सदनों को संबोधित करेगें

Article 370, changed in February only due to Pulwama attack: Amit Shah

Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू कश्मीर में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच दिल्ली में चल रही केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है। प्रधानमंत्री आवास पर हुई कैबिनेट मीटिंग के बाद कोई प्रेस वार्ता नहीं होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब से थोड़ी देर में संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में सुबह 11 बजे और लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे बोलेंगे। हालांकि बैठक में किस मुद्दे पर बात की जाएगी इसको सीक्रेट रखा गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि कैबिनेट की इस अहम बैठक में कश्मीर को लेकर कोई बड़ा फैसला आ सकता है। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद थे।ऐसे में कश्मीर को लेकर जारी हलचल के बीच क्या फैसला होता है इसपर हर किसी की नजर है। इससे पहले कश्मीर में अनुच्छेद-370 और 35 ए पर चर्चाओं के बीच रविवार रात को तेजी से हालात बदल गए।  जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को आधी रात में उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया। इसके साथ ही कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया या उनकी गिरफ्तारी हो गई। इसके अलावा घाटी में मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं को भी फिलहाल बंद कर दिया गया है। कश्मीर में धारा 144 लगा दी गई है।

जम्मू कश्मीर में हालात के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं। जम्मू कश्मीर में तनाव के बीच सभी जिलों के तमाम स्कूल-कॉलेजों को अगले आदेश तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। राज्य में तेजी से बदलते घटनाक्रमों के बीच राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। इस बैठक में पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी शामिल हुए। इसमें गवर्नर ने मुख्य सचिव को घटना से संबंधित हर घंटे रिपोर्ट देने को कहा है।

कश्मीर को लेकर जारी अटकलों के बीच क्या मोदी सरकार कोई बड़ा फैसला लेने वाली है, यह सवाल आज हर किसी के मन में उठ रहा है। घाटी में हजारों की संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। जम्मू कश्मीर के प्रमुख नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। घाटी में मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पूरे राज्य में धारा 144 लागू कर दिया है।

कश्मीर में आतंकी खतरे और सुरक्षा तैयारियों के साथ ही आगे की रणनीति पर विचार करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को हाई लेवल मीटिंग की, जिसके बाद जम्‍मू-कश्‍मीर में हलचल बढ़ गई है। संसद भवन स्थित अमित शाह के दफ्तर में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और गृह सचिव राजीव गौबा के साथ लगभग दो घंटे तक बैठक चली। बैठक के बाद फाइलों के साथ अतिरिक्त सचिव ज्ञानेश कुमार के शाह से मिलने के लिए पहुंचने को लेकर अटकलें लगाई गईं कि जम्मू-कश्मीर को लेकर कोई बड़ा नीतिगत फैसला हो सकता है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सिमडेगा कॉलेज परिसर स्थित कुएं में डूबने से दस वर्षीय बच्चे की मौत

Next Post

संसद सत्र से पहले हुई मंत्रिमंडलीय बैठक कश्मीर के मुद्दे पर हुई चर्चा

Next Post
संसद सत्र से पहले  हुई मंत्रिमंडलीय बैठक कश्मीर के मुद्दे पर हुई चर्चा

संसद सत्र से पहले हुई मंत्रिमंडलीय बैठक कश्मीर के मुद्दे पर हुई चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d