BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पी एम प्रसाद ने सीसीएल सीएमडी का पदभार संभाला

by bnnbharat.com
September 1, 2020
in समाचार
पी एम प्रसाद ने सीसीएल सीएमडी का पदभार संभाला
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : आज सेन्‍ट्रल कोलफील्‍डस लिमिटेड (सीसीएल) मुख्‍यालय, रांची में पी.एम. प्रसाद ने सीसीएल के सीएमडी के रूप में पदभार ग्रहण किया. संध्‍या बेला में सीसीएल मुख्‍यालय पहुंचने पर प्रसाद का स्‍वागत सीसीएल के निदेशक तकनीकी (संचालन) वी.के. श्रीवास्‍तव, निदेशक (वित्‍त) एन.के. अग्रवाल एवं अन्‍य ने किया. 

इससे पूर्व प्रसाद भारत कोकिंग कोललिमिटेड (बीसीसीएल) में सीएमडी के रूप में पदस्‍थापित थे. ज्ञातव्‍य हो कि वर्तमान में कार्यरत सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह का बीसीसीएल में सीएमडी के रूप में पदस्‍थापना की गयी है. प्रसाद ने ओसमानियां यूनिवर्सि‍टी से माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर अपने करियर की शुरुआत कोल इंडिया से वर्ष 1984 में की. डब्‍ल्‍यूसीएल से प्रबंधन प्रशिक्षु के रूप में शुरुआत करते हुये प्रसाद ने विभिन्‍न पदों पर अपना योगदान दिया और अंतत: महाप्रबंधक नियुक्‍त हुये. उन्‍होंने अपने इस कार्य अवधि के दौरान डब्‍ल्‍यूसीएल एवं एमसीएल में भी योगदान दिया.     

मई, 2015 में प्रसाद का चयन एनटीपीसी में कार्यकारी निदेशक (कोल माइनिंग) के पर हुआ. तत्‍पश्‍चात उन्‍होंने एनसीएल के निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) के रूप में 01 फरवरी, 2018 से योगदान दिया. उन्‍हें बीसीसीएल केनिदेशक तकनीकी (संचालन) का अतिरिक्‍त प्रभार भी सौंपा गया. उनके अनुभव को देखते हुये पिछले वर्ष यानी 02 अगस्‍त, 2019 को उन्‍हें बीसीसीएल का सीएमडी नियुक्‍त‍ किया गया.   

प्रसाद ने वर्ष 1991 में आईएसएम, धनबाद से ओपेन कास्‍ट माइंनिंग में एमटेक किया. उन्‍हें अपने कार्यकाल में विभिन्‍न पदों पर योगदान देते हुये उत्‍कृष्‍ट कार्य एवं अनेकों पहल के लिए समय-समय पर पुरस्‍कार, प्रसंशा पत्र आदि से सम्‍मान‍ित किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

Next Post

जनता के बीच किया गया मास्क़ का वितरण

Next Post
जनता के बीच किया गया मास्क़ का वितरण

जनता के बीच किया गया मास्क़ का वितरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d