BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PM ने स्वराज को उनकी जयंती पर उन्हें याद करते हुए असाधारण नेता बताया

by bnnbharat.com
February 14, 2020
in समाचार
PM ने स्वराज को उनकी जयंती पर उन्हें याद करते हुए असाधारण नेता बताया
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री ने सुषमा स्वराज की जयंती  पर उन्हें याद किया. भारतीय राजनीति की लोकप्रिय नेता, कुशल वक्ता और भाजपा की वरिष्ठ नेता रहीं सुषमा स्वराज की आज जयंती है. उनका जन्म 14 फरवरी, 1952 को पंजाब के अंबाला में हुआ था. जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, बेटी बांसुरी स्वराज ने उन्हें याद करते हुए असाधारण नेता बताया है. स्वराज ने मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान विदेश मंत्री का पद संभाला था. स्वास्थ्य कारणों की वजह से उन्होंने 2019 में चुनाव नहीं लड़ा.

स्वराज को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह भारतीय मूल्यों और लोकाचार से दृढ़ता से जुड़ी थीं. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘सुषमा जी को नमन. वह सार्वजनिक सेवा के लिए गरिमा, शालीनता और अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं. वह दृढ़ता से भारतीय मूल्यों और लोकाचार से जुड़ी हुई थीं, राष्ट्र के लिए उन्होंने महान सपने देखे थे. वह एक असाधारण सहयोगी और एक उत्कृष्ट मंत्री थीं.’

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा की वरिष्ठ नेता को उनकी दयालु प्रकृति के लिए हमेशा याद किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘जयंती पर एक असाधारण नेता सुषमा स्वराज जी को श्रद्धांजलि. एक अनुशासित कार्याकर्त्ता, एक कुशल वक्ता और एक उत्कृष्ट सांसद जिन्होंने अपने आदर्शों से कभी समझौता नहीं किया. उन्हें हमेशा उनकी दयालु प्रकृति और मुसीबत में फंसे हुए लोगों की मदद करने के लिए याद किया जाएगा. ‘

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुष्कर्म के बाद लड़की को दफनाया, कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Next Post

प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने की आत्महत्या की कोशिश

Next Post
प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने की आत्महत्या की कोशिश

प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने की आत्महत्या की कोशिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d