दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया है. इस बार उन्होंने चीन-भारत के तनाव को लेकर नहीं बल्कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर ट्वीट किया है और फिर एक बार ‘सरेंडर’ शब्द का उपयोग किया है.
राहुल गांधी ने शनिवार को अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि तेजी से फैल रहे कोरोना को हराने के लिए सरकार के पास योजना नहीं है. प्रधानमंत्री ने सरेंडर कर दिया है.
पीएम मोदी इस मामले को लेकर चुप हैं और महामारी से लड़ने में वे सक्षम नजर नहीं आ रहे हैं. इधर, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि 26 जून 2020 तक कुल 79,96,707 सैंपल का टेस्ट किया गया है. 26 जून को 2,20,479 सैंपल का टेस्ट किया गया.

