BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कश्मीर जाना है तो मुझे बताएं, मैं करूंगा इंतजाम

by bnnbharat.com
October 17, 2019
in समाचार
पीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कश्मीर जाना है तो मुझे बताएं, मैं करूंगा इंतजाम
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई:  महाराष्ट्र के बीड में जनसभा को संबोधित करते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और एनसीपी पर जमकर निशाना साधा. 370 पर उन्होंने कहा कि इतिहास में जब भी ईसकी चर्चा होगी तो देशहित में किए निर्णय पर विरोध करने वालों का, उनके बयानों का जिक्र जरूर होगा.

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के एक नेता ने कहा था अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले से देश तबाह  हो जाएगा, 3 महीने हो गए हैं, क्या देश तबाह हो गया है? एक अन्य कांग्रेस नेता ने कहा कि हमने अनुच्छेद 370 को निरस्त करके कश्मीर खो दिया है, क्या हम कश्मीर खो चुके हैं? यदि आप जाना चाहते हैं तो मैं व्यवस्था कर दूंगा.

पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 पर कहा कि इसको हटाने के फैसले पर विपक्षी पार्टी के एक नेता ने कहा था कि ये किसी की हत्या करने जैसा है. एक नेता ने कहा कि ये भारत की राजनीति का काला दिन है. एक नेता ने कहा कि ये लोकतंत्र के खिलाफ है, एक और बड़े नेता ने कहा कि भारत में लोकतंत्र ही खत्म हो गया.

दो भगवानों  के दर्शन करने का मिला सौभाग्य PM 

बीड में सभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज एकसाथ मुझे दो-दो भगवानों का दर्शन करने का सौभाग्य मिला है. यहां पहुंचते ही पहले बाबा वैद्यनाथ के चरणों में चला गया, उसके बाद इस विशाल जनता जनार्दन का दर्शन करने का मौका मिला, जनता भी भगवान का रूप होती है.

बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद हम सभी पर बना हुआ है. सोमनाथ से लेकर वैद्यनाथ तक, काशी विश्वनाथ से लेकर केदारनाथ तक, सम्पूर्ण विश्व पर महादेव की कृपा बनी हुई है. बाबा वैद्यनाथ का आशीर्वाद पूरे बीड पर रहा है और बीड की जनता का आशीर्वाद और विश्वास हमेशा भाजपा पर रहा है.

भाजपा के पास लगन से काम करने वाले कार्यकर्ता

पीएम मोदी ने कहा कि विरोधी दल के नेताओं को चिंता हो रही है कि भाजपा के कार्यकर्ता इतनी मेहनत क्यों कर रहे हैं? मैं आज बीड से उनको बता दूं कि, भाजपा के पास लगन से कार्य करनेवाले कार्यकर्ता हैं, तभी वो दिलों को जीतते हैं और दलों को जिताते हैं.
कांग्रेस के अधिकतर नेता आज आपस में एक दूसरे से निपटने में लगे हैं. इनकी युती में जो युवा नेता थे वो भी साथ छोड़ रहे हैं और वरिष्ठ नेता आज हताश-निराश हैं.

2022 तक हर घर जल पहुंचाने का संकल्प

महाराष्ट्र में पानी की समस्या पर पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन शुरू किया ह. इसके तहत आने वाले पांच वर्षों में सिर्फ पानी के लिए साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. पानी के लिए इतना गंभीर प्रयास भारत में तो क्या विश्व के इतिहास में भी नहीं हुआ होगा.

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र भाजपा ने 2022 तक हर घर जल पहुंचाने का संकल्प लिया है. ये संकल्प ऐसे ही नहीं लिया गया, इसके पीछे महाराष्ट्र सरकार के बीते पांच वर्षों का ट्रैक रिकॉर्ड भी है.

सिंचाई से लेकर कमाई की चिंता, महायुती (भाजपा+शिवसेना) की सरकार ने की है. सूखे के कारण जब आपदा आई तो सरकार ने तत्काल मदद पहुंचाई. आपदा राहत हो या फसल बीमा, हर तरह की मदद पहुंचाई है. अब किसानों के खाते में सीधे सहायता राशि दी जा रही है.

बिचौलियों का खेल पूरी तरह बंद : पीएम  

आप सभी इस बात के गवाह हैं कि पहले किस तरह से हर जगह बिचौलियों का राज होता था. गरीब के राशन और अपकी कमाई तक में कट लगता था. हमने बिचौलियों के खेल को पूरी तरह से बंद कर दिया है. आज करीब 400 योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंच रहा है.

50,000 करोड़ रुपये से मराठवाड़ा में बन रहे हैं रास्ते  

आज सड़क, रेल, पुल, अस्पताल, जैसी आधुनिक सुविधाएं तेजी से बढ़ रही हैं और दूर दराज के क्षेत्रों में भी मिल रही हैं. अकेले मराठवाड़ा में ही करीब 50,000 करोड़ रुपये के रास्ते बन रहे हैं बीते पांच वर्षों में यहां स्वयं सहायता समूहों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है. महाराष्ट्र भाजपा ने ये संकल्प लिया है कि आने वाले पांच वर्षों में 1 करोड़ और बहनों को इस बचत समूह के आंदोलन से जोड़ा जाएगा.

बीड में जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी आज सतारा और पुणे में चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे. पीएम ने कल भी महाराष्ट्र में तीन चुनावी रैलियां संबोधित की थीं. राज्य में  21 अक्तूबर को वोटिंग होनी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लेग स्पिनर अनिल कुंबले का आज 49वां जन्मदिन

Next Post

चलती ऑटो में बैठी महिला से बैग की छिनतई

Next Post
चलती ऑटो में बैठी महिला से बैग की छिनतई

चलती ऑटो में बैठी महिला से बैग की छिनतई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d