दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में राष्ट्र को संबोधित करेंगे. देश में जारी 21 दिनों का लॉकडाउन आज खत्म हो रहा है. हालांकि देश में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए सभी राज्यों ने प्रधानमंत्री से पिछले हफ्ते हुई बातचीत में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का आग्रह किया था. जिसपर केंद्र सरकार ने विचार करने के बाद संभवत: इसे बढ़ाने का फैसला लिया है. माना जा रहा है कि लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ सकती है. हालांकि इस दौरान छोटे और मझले उद्योंगों को राहत दी जा सकती है. इसके अलावा आज डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 130 जयंती है. उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इसपर भी कुछ कहेंगे.
Also Read This: धनबाद DC की अपील, निजी स्कूल लॉकडाउन की अवधि की फीस और बस भाड़ा ना लें
लॉकडाउन 2.0 पर फैसला संभव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह राष्ट्र को संबोधित करेंगे. चूंकि सभी राज्यों ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने के लिए कहा है ऐसे में माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ा सकते हैं. सरकार मोटे तौर पर दो-स्तरीय कार्य योजना पर ध्यान केंद्रित कर रही है- जिसमें देश में कोविड-19 के प्रसार को रोकना और आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करना शामिल है.

