BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पीएम कल जाएंगे असम और पश्चिम बंगाल, कई परियोजनाओं को राष्ट्र को करेंगे समर्पित

by bnnbharat.com
February 21, 2021
in समाचार
पीएम कल जाएंगे असम और पश्चिम बंगाल, कई परियोजनाओं को राष्ट्र को करेंगे समर्पित
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 फरवरी को असम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे. वे असम के धेमाजी के सिलापाथर में आयोजित एक कार्यक्रम में तेल एवं गैस क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री इंजीनियरिंग कॉलेजों का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे. इसके बाद पश्चिम बंगाल के हुगली में कई रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित और उनका उद्घाटन करेंगे.

प्रधानमंत्री इंडियन ऑयल की बोंगाईगांव रिफाइनरी में इंडमैक्स इकाई, डिब्रूगढ़ के मधुबन मेंऑयल इंडिया लिमिटेड के सेकेंडरी टैंक फार्म और तिनसुकिया के मकुम के हेबड़ा गांव में एक गैस कंप्रेशर स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री धेमाजी इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटनऔर सुआलकुची इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास भी करेंगे. ये परियोजनाएं ऊर्जा सुरक्षा और समृद्धि के युग की शुरुआत करेंगीऔर स्थानीय युवाओं के लिए अवसरों के उज्ज्वल रास्ते खोलेंगी. ये परियोजनाएं पूर्वी भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री के पूर्वोदय के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं. इस अवसर पर असम के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्रीऔर केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री भी उपस्थित रहेंगे.

तिनसुकिया के मकुम स्थित गैस कंप्रेशर स्टेशन देश के कच्चे तेल की उत्पादन क्षमता में प्रति वर्ष लगभग 16500 मीट्रिक टन की वृद्धि करेगा. 132 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस स्टेशन में 3 लो-प्रेशर बूस्टर कंप्रेशर और 3 हाई-प्रेशर लिफ्ट कंप्रेशरलगे हैं.

धेमाजी इंजीनियरिंग कॉलेज को लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत से 276 बीघा जमीन पर बनाया गया है. यह राज्य का सातवां सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज है और इसमें सिविल, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस में बीटेक पाठ्यक्रम की पढ़ाई होगी. सुआलकुची इंजीनियरिंग कॉलेज, जिसका शिलान्यास किया जाएगा, का निर्माण लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से 116 बीघा जमीन पर किया जाएगा.

प्रधानमंत्री नोआपाड़ा से दक्षिणेश्वर तक मेट्रो रेलवे के विस्तार का उद्घाटन करेंगे. इस खंड पर पहली मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे. कुल 4.1 किलोमीटर के इस विस्तार का निर्माण पूरी तरह से केन्द्र सरकार द्वारा वित्त पोषित 464 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. यह विस्तार सड़क यातायात को कम करेगा और शहरी आवागमनमें सुधार लायेगा. इससे लाखों पर्यटकों एवं भक्तों का कालीघाट और दक्षिणेश्वर में स्थित दो विश्वप्रसिद्ध काली मंदिरों तक पहुंचनाआसान हो जायेगा.इस खंड पर बारानगर और दक्षिणेश्वर नाम के दो नवनिर्मित स्टेशनों में आधुनिक यात्री सुविधाएं हैं और उन्हें आकर्षक भित्ति चित्रों, तस्वीरों, कलाकृतियों और मूर्तियों से सजाया और संवारा गया.

प्रधानमंत्री दक्षिण-पूर्व रेलवे की 132 किलोमीटर लंबी खड़गपुर-आदित्यपुरतीसरी लाइन परियोजना की 30 किमी की लंबाई वालीकलईकुंडा और झारग्राम के बीच तीसरी लाइन का भी उद्घाटन करेंगे, जिसे1312 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ मंजूरी दी गई थी. कलईकुंडाऔर झारग्राम के बीच स्थित चार स्टेशनों का पुनर्विकास मौजूदा बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण के साथ-साथ चार नए स्टेशन भवन, छह नए फुट ब्रिज और ग्यारह नए प्लेटफॉर्म का निर्माण करके किया गया है. यह लाइन हावड़ा-मुंबई ट्रंक मार्ग पर यात्री और मालगाड़ियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने में मददगार साबित होगी.

प्रधानमंत्री अजीमगंज से लेकर खरगाघाट रोड रेलखंड के दोहरीकरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे किया, जो कि पूर्वी रेलवे के हावड़ा-बैण्डेल- अजीमगंज खंड का एक हिस्सा है और जिसे लगभग 240 करोड़ रुपये की परियोजना लागत से पूरा किया गया है.

प्रधानमंत्री हावड़ा-बर्धमान कॉर्ड लाइन के दनकुनी एवं बरुइपारा के बीच चौथी लाइन(11.28 किलोमीटर) और हावड़ा-बर्धमान मेन लाइन, जोकि कोलकाता के प्रिंसिपल गेटवे के रूप में कार्य करती है, के रसूलपुर एवं मगरा के बीच तीसरी लाइन (42.42 किलोमीटर) को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. रसूलपुर और मगरा के बीच तीसरी लाइन 759 करोड़ रुपये की लागत से बिछाई गई है, जबकि दनकुनी और बरुइपारा के बीच चौथी लाइन 195 करोड़ रुपये की परियोजना लागत से बिछाई गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

9 साल की मासूम से रेप कर किए थे 5 टुकड़े, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

Next Post

बेमिशाल : सैलून चलाकर मूकबधिर कर रहा है परिवार का भरण-पोषण

Next Post
बेमिशाल : सैलून चलाकर मूकबधिर कर रहा है परिवार का भरण-पोषण

बेमिशाल : सैलून चलाकर मूकबधिर कर रहा है परिवार का भरण-पोषण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d