BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आंदोलन को लेकर गलतफहमी में PM मोदी: हरसिमरत कौर

by bnnbharat.com
February 6, 2021
in समाचार
आंदोलन को लेकर गलतफहमी में PM मोदी: हरसिमरत कौर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्र के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने एक बार फिर से सरकार पर दबाव बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. इस बार किसान संगठनों ने आज राष्ट्रव्यापी चक्का जाम का आह्वान किया है. इस बीच शिरोमणि अकाली दल (SAD) की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों का आंदोलन सिर्फ पंजाब में हो रहा है यह उनकी बहुत बड़ी गलतफहमी है.


उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की जिम्मेदारी है कि वह दिल्ली जाएं और यह सुनिश्चित करें कि पंजाब के निर्दोष युवाओं के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएं. उन्हें बिना किसी एफआईआर के जेल में डाल दिया गया है. यह पंजाब सरकार की जिम्मेदारी है कि वे उनकी मदद करें, वे क्या कर रहे हैं?

हरसिमरत कौर बादल ने कहा, ‘कैप्टन साहब का फर्ज बनता है कि वो दिल्ली जाकर बेकसूर नौजवानों को बाहर निकालें और उनके खिलाफ हुए केसों को बंद करें जिससे 200-300 नौजवानों की जिंदगी खराब ना हो. 26 जनवरी से उन नौजवानों को बंद करके रखा है, लाल किले के थाने पर एक भी एफआईआर हुई है?’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘मोदी सरकार को यह गलतफहमी है कि केवल पंजाब में आंदोलन हो रहा है. पूरे देश में विरोध हो रहा है, सभी राज्यों के किसान धरना स्थलों पर बैठे हैं. यदि वे अभी भी आंख बंद करके यह दावा करना चाहते हैं कि केवल पंजाब ही विरोध कर रहा है, तो कोई कुछ नहीं कर सकता.’

चक्का जाम के तहत देश में राष्ट्रीय और राज्य हाईवे पर यातायात रोका जाएगा. मोर्चा के डॉक्टर दर्शन पाल की ओर से चक्का जाम को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं. 3 घंटे के चक्का जाम में दोपहर 3:00 बजे वाहनों के हॉर्न 1 मिनट तक बजाए जाएंगे, इसके बाद जाम समाप्त कर दिया जाएगा.

चक्काजाम के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए दिल्ली पुलिस ने चाक चौबंद तैयारी की है. रेलवे व मेट्रो भी पूरी तरह से सतर्क है. आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली मेट्रो के प्रभावित स्टेशनों में प्रवेश और निकासी द्वार को बंद किया जा सकता है.


राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक जाम किया जाएगा. इस दौरान इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं जैसे एंबुलेंस, स्कूल बस आदि सेवाओं को नहीं रोका जाएगा. चक्का जाम शांतिपूर्ण और अहिंसक होगा. मोर्चा की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि प्रदर्शनकारी चक्का जाम के दौरान किसी भी अधिकारी कर्मचारी या आम नागरिक के साथ संघर्ष ना करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फरवरी और मार्च में चलेगी 4 ‘तीर्थयात्री’ विशेष ट्रेनें

Next Post

पोषण सखियों के जत्था ने किया श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के आवास का घेराव, जमकर लगाए सरकार विरोधी नारे

Next Post
पोषण सखियों के जत्था ने किया श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के आवास का घेराव, जमकर लगाए सरकार विरोधी नारे

पोषण सखियों के जत्था ने किया श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के आवास का घेराव, जमकर लगाए सरकार विरोधी नारे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d