BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एयरपोर्ट पर धरने पर बैठे पीएम के भाई प्रहलाद मोदी

by bnnbharat.com
February 3, 2021
in समाचार
एयरपोर्ट पर धरने पर बैठे पीएम के भाई प्रहलाद मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी बुधवार को लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर धरने पर बैठ गए. वे अपने समर्थकों को पुलिस द्वारा रोके जाने के विरोध में धरने पर बैठे. बताया जाता है कि उनके सहयोगियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसके बाद वो धरने पर बैठ गए. इसके अलावा उन्होंने अनशन की भी चेतावनी दी.

‘हिंदुस्तान’ की खबर के अनुसार, प्रहलाद मोदी बुधवार दोपहर को लखनऊ पहुंचे. उनको सुल्तानपुर और जौनपुर में योग सोशल सोसाइटी की ओर से सम्मानित किया जाना था. जबकि पुलिस ने एक दिन पहले ही सोसाइटी और उसके कार्यक्रम को फर्जी बताते हुए आयोजक को हिरासत में ले लिया. इससे मोदी के सम्मान कार्यक्रम निरस्त हो गए.

इसी को लेकर उन्होंने जिद पकड़ की जिनको गिरफ्तार किया गया है, उनको रिहा किया जाए.उन्होंने कहा, ‘मैं सुल्तानपुर, जौनपुर और प्रतापगंज के सामाजिक कार्यक्रमों के लिए आया हूं. मुझे पता चला कि जो मुझे रिसीव करने आने वाले थे उन्हें लखनऊ पुलिस ने पकड़ लिया है और उन पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है. मेरे बच्चे जेल में रहें और मैं मुक्त रहूं ये सही नहीं है. मैं इसलिए एयरपोर्ट पर अनशन पर बैठ गया हूं और खाना पीना छोड़ दिया है. ये कहते हैं कि पीएमओ का आदेश है, मैं कहता हूं कि आदेश की कॉपी मुझे दिखा दो.

मोदी ने आगे कहा, ‘इस प्रकार की गुंडागर्दी से न शासन को लाभ होगा न पीएमओ को लाभ होगा. मैं यहां से उठने वाला नहीं हूं. मेरा प्रयागराज जाने का प्लान था और आज ही वापस आना था. कल से कार्यक्रम शुरू होते. पुलिस ने आदेश नहीं दिखाया तो मैं सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा और दिखा दूंगा कि देश में न्याय है.’

Prahlad Modi, the younger brother of Prime Minister #NarendraModi, sat on dharna at the #Lucknow airport on Wednesday evening, demanding the release of his supporters who have been arrested. pic.twitter.com/U2UdUQ1QUs

— IANS (@ians_india) February 3, 2021

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपराधी राज्य भर में मचा रहे हैं तांडव, सरकार को नहीं है फिक्र: आदित्य साहू

Next Post

म्यांमार में तख्तापलट के खिलाफ डाक्टरों ने की बगावत, देश के 70 अस्पतालों में काम बंद

Next Post
म्यांमार में तख्तापलट के खिलाफ डाक्टरों ने की बगावत, देश के 70 अस्पतालों में काम बंद

म्यांमार में तख्तापलट के खिलाफ डाक्टरों ने की बगावत, देश के 70 अस्पतालों में काम बंद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d