रांचीः पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसमें निदेशक संजय सहित चार लोग इसकी चपेट में आ गए हैं. वहीं विभाग के अवर सचिव राकेश कुमार भी पॉजिटिव पाये गये है.
पीएमयू कार्यालय को 48 घंटे के लिए सील कर दिया है. पीएमयू में एसई सुधाकांत झा, जेई कुणाल कुमार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है. इसको देखते हुए टेंडर की प्रक्रिया बंद कर दी गई है.
पेयजल विभाग के अभियंता प्रमुख श्वेताभ कुमार ने बताया कि अगले आदेश तक पीएमयू के सभी टेंडर रद्द कर दिए गए है.

