BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पीएनबी द्वारा निशुल्क जांच शिविर का आयोजन

by bnnbharat.com
December 6, 2020
in समाचार
बैंक कर्मियों को बंधक बना PNB से 52 लाख से ज्यादा की डकैती
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक अधिग्रहण केंद्र (सीएसी) द्वारा मंडल कार्यालय-दक्षिण के मंडल प्रमुख दीपक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बजाज आलियांज सामान्य बीमा पॉलिसी के सहयोग से इस वैश्विक महामारी में सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मोरहाबादी ग्राउंड में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया.

स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों की रक्त शर्करा (ब्लड सुगर), रक्तचाप (बी.पी.), पल्स दर इत्यादि की जांच की गई. उक्त शिविर में मंडल कार्यालय-उत्तर के मंडल प्रमुख रति कांत त्रिपाठी भी मौजूद थे. इस स्वास्थ्य जांच शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जन को बीमारियों के बारे में जागरूक करना था. इस खास अवसर पर दक्षिणी मंडल प्रमुख दीपक कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने और अपनों के स्वास्थ्य के बारे में सचेत रहने की जरूरत है. इसके साथ-साथ उन्होंने लोगों को बैंक की आवास ऋण, वाहन ॠण, क्रेडिट कार्ड, बचत खाता, चालू खाता इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की.

उत्तरी मंडल प्रमुख रति कांत त्रिपाठी ने मौजूदा समय में हमारे जीवन में बीमा की आवश्यकता पर खास तौर पर ध्यान केंद्रित करवाते हुए सरकारी सामाजिक योजनाएं जैसे कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया. ग्राहक अधिग्रहण केंद्र (सीएसी) के प्रमुख आर के श्रीवास्तव ने बजाज आलियांज की प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजनाएं जिनमें से फ़ैमिली फ़्लोटर योजना, ग्रुप स्वास्थ्य बीमा योजना, व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना इत्यादि के बारे में विस्तार से मौजूद लोगों को अवगत कराया.

कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन आर के श्रीवास्तव एवं राजू मालाकार द्वारा किया गया. उक्त मौके पर बैंकों को ओर से मुख्य प्रबंधक संजय सुमन, राजीव बनर्जी, अमित कुमार, संदीप लाल और बजाज आलियांज की ओर से नवीन गौरव, एजाज आलम, अभिषेक मृनाल, संदीप, रिसब व चैतन्य भी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड पुलिस द्वारा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी को भेजा गया नोटिस अपमानजनक: बाबूलाल मरांडी

Next Post

इनर व्हील क्लब स्वर्णरेखा रांची ने वृद्धाआश्रम में बांटे मोजे

Next Post
इनर व्हील क्लब स्वर्णरेखा रांची ने वृद्धाआश्रम में बांटे मोजे

इनर व्हील क्लब स्वर्णरेखा रांची ने वृद्धाआश्रम में बांटे मोजे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d