गढ़वा:- वन विभाग के कर्मियों ने गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के सलैया गांव से एक मृत हिरण को बरामद किया है. हिरण को शिकार करने के लिए शिकारियों ने उसे गोली मारी है. हिरण को पीछे जांघ में गोली का निशान पाया गया है. हिरण को पोस्टमार्टम कर उसे वन कार्यालय परिसर में दफना दिया गया. रेंजर विमद कुमार ने बताया कि हिरण को गोली लगने से मौत हुई है. गोली किसने मारी जांच किया जा रहा है. हिरण को पोस्टमार्टम कर दफना दिया गया है. बताया कि भीषण गर्मी में हिरण पानी पीने के लिए गांव में आया होगा. लोगों ने उसे शिकार करने के लिए गोली मार दी. गोली मारने वाले लोगों की पहचान किया जा रहा है.

