BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर दिया जहर, गिरफ्तार

by bnnbharat.com
December 8, 2019
in समाचार
नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर दिया जहर, गिरफ्तार

नाबालिग बेटी से बलात्कार कर दिया जहर, गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा: हरियाणा पुलिस ने बेटी से बलात्कार करने और अपराध छिपाने के लिए उसे जहर देकर मारने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

पुलिस उपाधीक्षक गोरखपाल ने बताया कि आरोपी को हाल ही में इंदौर से गिरफ्तार किया गया. फैक्टरी में काम करने वाले आरोपी के पत्नी के साथ तनावपूर्ण संबंध हैं और पति-पत्नी पिछले छह महीने से रोहतक में अलग-अलग रह रहे थे. उनके चार बच्चों में एक नौ वर्षीय बेटी थी.

डीएसपी ने कहा कि बच्चे रात में अपने पिता के घर पर सोते थे और वह सुबह काम पर जाने से पहले बच्चों को पत्नी के आवास पर छोड़ देता था.

27 और 28 नवंबर की रात आरोपी ने बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.

डीएसपी ने कहा कि इस डर कि वजह से कि कहीं वह अपनी मां को इस घटना के बारे में न बता दे, उसने उसे जान से मारने की योजना बनाई.

2 दिसंबर को वह बाजार से चूहे मारने का जहर खरीद कर लाया और उसे आटे में मिलाकर अपनी बेटी को दे दिया.

3 दिसंबर को उसकी हालत बहुत बिगड़ गई और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया. आरोपी उसी दिन वहां से फरार हो गया. इसके बाद उसकी मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई.

बिहार निवासी आरोपी पहले पानीपत भागा, इसके बाद दिल्ली आया और फिर इंदौर चला गया, जहां से उसे हिरासत में लेकर कर वापस लाया गया. आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. इससे पहले उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मैनचेस्टर डर्बी में यूनाइटेड ने मारी बाजी

Next Post

कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को छला: अब्दुल रशीद अंसारी

Next Post
कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को छला: अब्दुल रशीद अंसारी

कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को छला: अब्दुल रशीद अंसारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d