BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस का कारनामा: वसूली नहीं कर पायी तो शराब के केस में फंसाने की धमकी दी

by bnnbharat.com
January 8, 2021
in समाचार
एक ही थाने में तैनात दारोगा और 7 जमादार के वेतन पर लगी रोक
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में लॉ एंड आर्डर ठीक करने के लिए भले ही पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठकर घंटों टास्क दे रहे हैं लेकिन पटना के भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है. मसौढ़ी में वसूली वाला वीडियो वायरल होने के बाद 6 पुलिसकर्मियों के ऊपर गाज गिरी थी लेकिन अब पटना के कंकड़बाग थाने की पुलिस का दबंगई से जुड़ा मामला सामने आया है.

कंकड़बाग थाने की पुलिस ने एक स्कूटी सवार युवक को चेकिंग के नाम पर पकड़ा तो उसके पास गाड़ी के पूरे कागजात नहीं मिले. युवक का आरोप है कि सिपाही ने उससे पांच हजार रुपये की मांग की. युवक ने सिपाही से कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं है क्योंकि वह एक स्टूडेंट है. युवक का कहना है कि उसके पास केवल दो से 300 ही थे. इतना सुनते ही सिपाही भड़क उठा और उसे थाने चलने को कहा. युवक का आरोप है कि सिपाही ने यह भी धमकी दी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो शराब की बोतल स्कूटी में रखकर वह उसे जेल भेज देगा. इसके बाद युवक घबरा गया और उसने अपने पिता को कॉल करने के लिए मोबाइल निकाला. सिपाही ने उसके मोबाइल को भी तोड़ दिया. युवक का नाम आशुतोष बताया जा रहा है. युवक का कहना है कि वह उस सिपाही को पहचान लेगा जिसने उसके साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया.

आशुतोष के मुताबिक सिपाही वहां अकेला नहीं था. उसे पकड़ने के लिए कुछ और लोगों को बुला लिया था . पैसे नहीं मिलने की खींच में उसके साथ मारपीट की गई उसके कपड़े फाड़ डाले गए. पुलिस से बचने के लिए वह भागकर एक अनजान घर में जा घुसा, लेकिन सिपाही वहां भी पहुंच गया. बाद में आशुतोष ने एसपी उपेंद्र शर्मा को उनके ऑफिस पहुंचकर इस पूरे मामले की जानकारी दी. जानकारी मिलने के बाद एसपी उपेंद्र शर्मा हरकत में आए उन्होंने फौरन कंकड़बाग के थाना प्रभारी को फोन किया और क्लास लगाई. सिपाही की पहचान करने और उसका लाइन क्लोज करने के आदेश भी दिए. साथ ही साथ आशुतोष की स्कूटी को छोड़ने का भी आदेश दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

48400 के पार खुला सेंसेक्स

Next Post

मुजफ्फरपुर में कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Next Post
प्रदेश के नेताओं ने दी बधाई

मुजफ्फरपुर में कारोबारी की गोली मारकर हत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d