BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई, दर्जनभर भट्ठियां की गई ध्वस्त

by bnnbharat.com
October 12, 2020
in समाचार
अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई, दर्जनभर भट्ठियां की गई ध्वस्त
Share on FacebookShare on Twitter

मुफस्सिल, गंगटा, धरहरा, टेटिया बंबर थाना व शामपुर ओपी क्षेत्र में की गई कार्यवाही

मुंगेर: पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के निर्देश पर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया. अवैध शराब की भट्ठियों पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई.पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान मुफस्सिल, गंगटा, धरहरा, टेटिया बंबर थानों और शामपुर ओपी क्षेत्र में अवैध शराब की दर्जनों भट्ठियों को ध्वस्त किया गया.

मुफस्सिल थाना की ओर से दियारा इलाके में अवैध शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया और हजारों लीटर महुआ को नष्ट किया गया. वहीं धरहरा थाना की ओर से बिलोखर क्षेत्र में शराब की 6 भट्ठियों को नष्ट किया गया और 200 किलो महुआ को नष्ट किया गया. साथ ही अर्द्ध निर्मित शराब को भी नष्ट किया गया है. गंगटा थाना के बस बिट्टी गांव में शराब की तीन भट्ठियां ध्वस्त की गई.

नक्सल प्रभावित बसबिट्टीइलाके के जंगलों में अवैध शराब की भठ्ठी चलाए जाने की सूचना मिलने के बाद छापामारी की गई थी, जहां अवैध शराब की तीन भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. 2000 किलो जावा महुआ को नष्ट किया गया और शराब की बरामदगी की गई. शराब बनाने में इस्तेमाल किए गए कई सामानों को बरामद भी किया गया और उन्हें नष्ट भी किया गया है.गंगटा थाना की ओर से दर्जनों लीटर शराब की बरामदगी हुई है. थाने में औपचारिक प्राथमिकी दर्ज की गई है. शामपुर क्षेत्र में भी अवैध शराब की भठ्ठी को ध्वस्त किया गया है.शामपुर ओपी की ओर से जंगली पहाड़ी इलाकों में अवैध शराब की चार भट्ठियों को ध्वस्त किया गया और सैकड़ों लीटर अर्ध निर्मित शराब को नष्ट किया गया.कई क्विंटल जावा महुआ भी रखा हुआ था उसे भी नष्ट किया गया है.

अवैध शराब की भठ्ठियों पर कार्रवाई

तारापुर थाना की ओर से भी तारापुर के उर्दू चौक के पास अवैध शराब की भठ्ठी पर कार्रवाई की गई और अवैध शराब को नष्ट किया गया है.वहीं, गांव के बीचों बीच अवैध शराब की भठ्ठी चलाए जाने की सूचना मिलने के बाद छापामारी की गई थी और शराब को नष्ट किया गया.मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि लगभग चार से 5000 लीटर निर्मित शराब और जावा महुआ को नष्ट किया गया है.धंधे बाजों के खिलाफ औपचारिक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है.

गंगटा थाना द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब को बरामद किया गया.तस्करों की ओर से रबड़ ब्लाडर में शराब को लाया जा रहा था.संदेह होने पर बोरे में बंद रबड़ ब्लाडर को चेक किया गया तो उसमें अवैध शराब भरा हुआ था. जिसको लेकर गंगटा थाना की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है. रबड़ ब्लाडर में अवैध शराब तस्करी करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जनसंख्या पर कठोर नियंत्रण से आत्मनिर्भर होकर भारत बनेगा विकसित राष्ट्र

Next Post

आज भारत-चीन के बीच होगी सातवें दौर की वार्ता, सैनिकों की पूरी तरह से वापसी पर रहेगा जोर

Next Post
आज भारत-चीन के बीच होगी सातवें दौर की वार्ता, सैनिकों की पूरी तरह से वापसी पर रहेगा जोर

आज भारत-चीन के बीच होगी सातवें दौर की वार्ता, सैनिकों की पूरी तरह से वापसी पर रहेगा जोर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d