BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिना लाइसेंस न्यू ईयर पार्टी करने पर जुर्माने के साथ हो सकती है पुलिस कार्रवाई

by bnnbharat.com
December 27, 2019
in समाचार
बिना लाइसेंस न्यू ईयर पार्टी करने पर जुर्माने के साथ हो सकती है पुलिस कार्रवाई
Share on FacebookShare on Twitter

फरीदाबाद: नया साल मतलब पार्टी मौज मस्ती. इसे धूम धड़ाके के साथ जरूर मनाये लेकिन रहें थोड़ा एलर्ट. नया साल शुरू होने में पांच दिन शेष हैं, लेकिन शहर में इसे सेलिब्रेट करने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. फार्म हाउस और होटलों में पार्टी को शानदार बनाने के लिए कॉकटेल और ड्रिंक के भी इंतजाम किए जा रहे हैं. इसलिए सभी कार्यक्रम संचालक पहले आबकारी विभाग से लाइसेंस जरूर ले लें, क्योंकि बिना लाइसेंस कार्यक्रम करने पर जुर्माने के साथ पुलिस कार्रवाई हो सकती है.

नए साल पर जिले में छोटी-बड़ी लगभग 500 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. बिना कॉकटेल के ये पार्टी भी अधूरी होती है. ऐसे में कुछ कार्यक्रम संचालक आबकारी विभाग से अस्थाई लाइसेंस लेते हैं तो कई ऐसे होते जो अनदेखा कर देते हैं. इससे आबकारी विभाग को लाखों रुपये का नुकसान होता है.

इस बार आबकारी विभाग ने नए साल की पार्टियों पर नजर रखने के लिए छह टीमें गठित की हैं. सभी टीमों को नए साल की रात विशेष जांच के आदेश जारी किए गए है. आबकारी विभाग अधिकारियों के अनुसार बिना लाइसेंस के पार्टी में शराब परोसने पर आयोजकों को भारी रकम भरना पड़ सकता है.

फरीदाबाद के उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त सुमन सिंधू ने बताया कि नए साल की पार्टियों पर नजर रखने के लिए छह टीमें बनाई गई है. यह सभी कार्यक्रमों पर नजर रखेगी. बिना लाइसेंस पार्टियों में शराब परोसने वालों पर भारी जुर्माने के साथ उनके खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस स्थापना पर आज भारत बचाओ-संविधान बचाओ पदयात्रा

Next Post

दो दिनों तक शीतलहरी चलने की चेतावनी

Next Post
दो दिनों तक शीतलहरी चलने की चेतावनी

दो दिनों तक शीतलहरी चलने की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d