BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस और मेडिकल टीम पर हमला मामला: 7 महिलाएं समेत 17 लोग गिरफ्तार

by bnnbharat.com
April 16, 2020
in Uncategorized
पुलिस और मेडिकल टीम पर हमला मामला: 7 महिलाएं समेत 17 लोग गिरफ्तार

पुलिस और मेडिकल टीम पर हमला मामला: 7 महिलाएं समेत 17 लोग गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

मुरादाबाद: मुरादाबाद में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमित एक व्यक्ति को पृथकवास में रखने के लिए ले जाने आई एक मेडिकल टीम पर लोगों के पथराव में 4 लोग जख्मी हो गए.

इस मामले में 7 महिलाओं समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं.

Also Read This: झारखंड से बाहर फंसे झारखंडवासियों की मदद हेतु ऐप की लॉन्चिंग आज 

कोरोना जांच करने गई मेडिकल टीम पर हुए हमले के मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में एक एफआईआर दर्ज हुई है. पुलिस का कहना है कि ड्रोन कैमरों की मदद से पकड़े गए लोगों की पहचान की गई थी. घटनास्थल के पास महिलाएं और पुरुष छत से पथराव करते देखे गए थे.

योगी आदित्यनाथ ने पूरे घटनाक्रम पर सख्त नाराजगी जताई है. सीएम ने आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाए जाने के आदेश दिए हैं. सीएम के आदेश के अनुसार, नुकसान की भरपाई भी आरोपियों से की जाएगी.

बता दें कि मुरादाबाद में स्वास्थ्यकर्मियों पर नवाबपुर इलाके के लोगों ने तब पथराव कर दिया जब मेडिकल टीम दो कोरोना संदिग्ध मरीजों को लेने गई थी.

हाल ही में मेरठ में मस्जिद के इमाम समेत 4 लोगों ने अधिकारियों की टीम पर हमला कर दिया था. दरअसल, यहां कुछ जमाती आए थे. वे दारीवाली मस्जिद में ठहरे थे. उसमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद अधिकारी पुलिस बल के साथ मस्जिद सील करने गए थे.

औरंगाबाद में 44 गिरफ्तार

बिहार के औरंगाबाद में स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिस पर हमला करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई. पुलिस ने इस मामले में 44 लोगों को गिरफ्तार किया. बुधवार को ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस पर हमला किया था. डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को पीटा गया था. किसी तरह मेडिकल टीम जान बचाकर भागी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सांठगांठ का पदार्फाश, दारोगा सहित 6 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Next Post

रामगढ़ की सड़क पर मिले 500-500 के कुछ नोट, फैली सनसनी

Next Post
रामगढ़ की सड़क पर मिले 500-500 के कुछ नोट, फैली सनसनी

रामगढ़ की सड़क पर मिले 500-500 के कुछ नोट, फैली सनसनी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d