चतरा: चतरा जिले के सिमरिया पुलिस ने महिला और बच्चों के अपहरणकर्ता को बुधवार को तड़के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक पिंटू पांडे भागलपुर जिला के कहलगांव का रहने वाला है. पिंटू ने 20 जनवरी को बैलगड़ा गांव निवासी रोहन साव की पत्नी सरिता देवी और उनके दो बच्चे का अपहरण कर ले गया था.
इस संबंध में रोहन साव ने पिंटू पांडे के खिलाफ पत्नी और बच्चों को अपहरण कर ले जाने का मामला सिमरिया थाना में दर्ज कराया था. पुलिस ने इस मामले की काफी जांच पड़ताल की और अपहरणकर्ता के मोबाइल ट्रेस के माध्यम से कहलगांव पहुंची, जहां कहलगांव थाना पुलिस की मदद से अपहरणकर्ता के घर गई और मंगलवार की रात दो बजे उसके घर से पिंटू और अपहरण किए गए महिला और दो बच्चों को पकड़ कर थाना ले आई और अपहरणकर्ता पिंटू को जेल भेज दी.
वहीं महिला व दो बच्चों को रोहन साव को सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस टीम में पी एसआई कन्हैया यादव, एएसआई संतोष पासवान, प्रवीण सिंह और महिला पुलिस जयंती तिर्की शामिल थे.

