देवघर: देवघर पुलिस द्वारा साइबर अपराध रोकथाम के लिए चलाये गये अभियान के तहत कल मोहनपुर, सारवां और चितरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. इधर, रांची साइबर थाना की टीम ने भी 14 लाख रुपये धोखाधड़ी करने के मामले में जामताड़ा जिले से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.

