BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस ने 3 जालसाजों को किया गिरफ्तार

by bnnbharat.com
March 5, 2020
in समाचार
पुलिस ने 3 जालसाजों को किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश (चंदौली): मुगलसराय कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने डीआरएम कार्यालय के पास तीन जालसाजों को धर दबोचा. उनके पास से तीन तमंचा, तीन पेन, एटीएम, आधार व पांच मोबाइल सिम समेत कई कागजात बरामद हुए.

जालसाज चेक क्लोन से बैंकों में खाता खुलवाकर ठगी करते है. पकड़े गए तीनों अपराधी वाराणसी के निवासी हैं. अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद्र ने मीडिया को यह जानकारी दी.

बता दें कि सरकारी तथा प्राइवेट संस्थान के बैंक चेक का क्लोन बनाकर खातों से पैसे उड़ा देते थे. इनकी गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच व पीडीडीयू नगर पुलिस चार दिन पूर्व कई लोगों को गिरफ्तार कर चुक है. मंगलवार की देर रात सूचना मिली की कुछ संदिग्ध पीडीडीयू नगर स्थित डीआरएम कार्यालय के समीप ठगी की योजना बना रहे. तुरंत टीम गठित की गई और सादे वेश में कार्यालय के पास पैदल ही पुलिस कर्मी पहुंच गए. संदेह होने पर तीनों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पकड़े गए.

पूछताछ़ में बताया जल निगम, नगर पालिका के बैंक खातों से लाखों रुपये की ठगी कर चुके हैं. पकड़े गए अपराधियों में वाराणसी के लहूराबीर निवासी राजेश मिश्रा, मंडुवाडीह निवासी विपिन त्यागी व चौक थाना के सिद्धेश्वरी गली निवासी अनूप शर्मा के पास से कई कार्ड व कागजात बरामद हुए.

जांच के दौरान सभी दस्तावेज फर्जी मिले हैं, उन्हीं की मदद से जालसाज बैंक में खाता खुलवाते थे. पुलिस टीम में शिवानंद मिश्रा, सत्येंद्र विक्रम सिंह, मनोज तिवारी, उमाकांत यादव, अमित सिंह, आनंद कुमार, अमित यादव, देवेंद्र सरोज शामिल रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धनबाद के बसुरिया बाईपास के पास सड़क हादसे में 2 की मौत

Next Post

अपनी सर्विस राइफल से CAF जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

Next Post
अपनी सर्विस राइफल से CAF जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

अपनी सर्विस राइफल से CAF जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d