BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डकैती की योजना बना रहे 4 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by bnnbharat.com
June 3, 2020
in Uncategorized
डकैती की योजना बना रहे 4 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है. हालांकि इसी बिच पुलिस को चकमा देकर मौके से तीन अपराधी फरार हो गये.

मुंगेर एसपी लिपि सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बरियारपुर थाना अंतर्गत बरियारपुर बाजार के पीछे विषहरी स्थान स्थित विनोद सांवरिया के बगीचे में कुछ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हुआ है जो किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं.

इस सूचना के बाद सदर एसडीपीओ हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में बरियारपुर थाना, जिला आसूचना इकाई को लेकर छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी के दौरान अपराधी पुलिस को देख अपराधी भागने लगे.

पुलिस ने खदेड़कर चार अपराधियों को मौके से गिरफ्तार किया. उनके पास से एक देशी कट्टा तीन गोलियां गहने सीसीटीवी कैमरा कुछ नगद रूपये और मोबाइल फोन बरामद हुआ है.

एसपी ने बताया कि डकैती की योजना बना रहे सोनू पासवान (अस्पताल टोला बरियारपुर), सीताराम मांझी (गणेशपुर मुसहरी बरियारपुर), रवीश मांझी (गणेशपुर मुसहरी बरियारपुर), शशि मांझी ( गणेशपुर मुसहरी बरियारपुर) को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि उनके साथ रहा घोलट सिंह, मिट्ठू यादव और राणा पासवान भाग निकला.

लिपि सिंह ने बताया कि अपराधियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि इन लोगों के द्वारा बरियारपुर बाजार निवासी वासुदेव साह के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था.

गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर चार लाख साठ हजार रुपया समेत जेवर बरामद किया गया है. एसडीपीओ हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में बरियारपुर पुलिस ने छापामारी कर लगभग सभी सामानों को बरामद कर लिया गया.

एसपी लिपि सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ बरियारपुर थाना में डकैती की योजना बनाने तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. वासुदेव साह के घर चोरी के मामले में इन अभियुक्तों को रिमांड किया जाएगा. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही चोरी की इस बड़ी वारदात के मामले का खुलासा कर दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में मोदी सरकार सतत प्रयत्नशील: दीपक प्रकाश

Next Post

लखीसराय में आज फिर मिले 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज

Next Post
लखीसराय में आज फिर मिले 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज

लखीसराय में आज फिर मिले 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d