BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गैंगरेप मामला: पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार, 2 नाबालिग

by bnnbharat.com
March 31, 2020
in समाचार
गैंगरेप मामला: पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार, 2 नाबालिग

गैंगरेप मामला: पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार, 2 नाबालिग

Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: बीते दिनों झारखंड के दुमका जिले के गोपीकंदर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ लॉकडाउन के दौरान हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जेल भेजे जाने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मंगलवार को न्यायालय में पेश किया. बता दें कि पकड़े गए सात में से दो आरोपी नाबालिग बताये जा रहे हैं.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 24 मार्च को दुमका से उक्त किशोरी अपनी दो सहेलियों के साथ स्कूटी पर सवार होकर लॉकडाउन में गांव जाने के लिए निकली थी.

दोनों सहेलियां उसे गोपीकांदर के कारुडीह मोड़ के पास उतारकर पाकुड़ की ओर चली गई थी. यहां से गांव दूर था, लिहाजा यहां किशोरी शाम 4:30 बजे तक अपने घर वालों का इंतजार करती रही.

Also Read This: 16 लोगों को कोरोना देने वाली ‘सीज फायर कंपनी’ को किया गया सील

लेकिन जब घरवाले नहीं आये तो पीड़िता बगल के गांव गढ़ियापानी चली गई थी और वहां से उसने अपने बॉयफ्रेंड को बुलाकर घर तक छोड़ने का आग्रह किया था.

 

उसका बॉयफ्रेंड अपने एक अन्य दोस्त को लेकर वहां तक पहुंचा और जंगल के रास्ते उसे बाइक पर बैठाकर गांव तक पहुंचाने के लिए निकला.

लेकिन सुनसान इलाके में पहुंचकर उसके बॉयफ्रेंड तथा उसके एक अन्य साथी ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में पांच अन्य लड़के वहां पहुंच गए और सब ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया.

जिसके बाद लड़की बेहोश हो गयी, तो वे लोग उसे मरा हुआ समझकर वहां से भाग गये थे. रात गुजरने के बाद दूसरे दिन वह जंगल से बाहर रेंगते हुए रोड तक पहुंची और गांव के लोगों ने उसके परिजनों को सूचित किया.

 

मामले की जांच के लिए एसपी ने एक एसआईटी का गठन किया था जिसके बाद कांड का उद्‌भेदन हुआ और पांच दिनों के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

जानकारी के मुताबिक, सात आरोपियों में से दो सगे भाई हैं तो दो चचेरे. एक का तो भाई भी दो महीने पहले ही दुष्कर्म के मामले में जेल गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

16 लोगों को कोरोना देने वाली ‘सीज फायर कंपनी’ को किया गया सील

Next Post

श्रम मंत्री ने जरूरतमंद के बीच चावल और मास्क का किया वितरण

Next Post
श्रम मंत्री ने जरूरतमंद के बीच चावल और मास्क का किया वितरण

श्रम मंत्री ने जरूरतमंद के बीच चावल और मास्क का किया वितरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d