सरायकेला- खरसावां: पुलिस ने लूट के एक मामले का खुलासा करते हुए लूट के सामान के साथ फिरोज नामक अपराध कर्मी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधकर्मी आदित्यपुर थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती का रहने वाला बताया जाता है.
जानकारी देते हुए चांडिल एसडीपीओ ने बताया कि विगत 8 जुलाई को जिले के चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी के पास अज्ञात अपराधकर्मियों ने जमशेदपुर के एक युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल टैब और अन्य जरूरी कागजात लूट लिए थे. जिसके उद्भेदन को लेकर एक जांच दल का गठन किया गया था जिसमें सफलता प्राप्त करते हुए उक्त अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी फिरोज इससे पहले भी लूट और छिनतई के मामले में जेल जा चुका है.

