रवि सिंह,
गोरखपुर: गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंन्द्र कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराधों और अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष रामगढ़ ताल अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी आजाद चौक मनीष कुमार यादव मय टीम के साथ फर्जी दस्तावेज का उपयोग कर बैंक ऑफ बड़ौदा से पैसे निकालने के आरोप में खजनी निवासिनी जालसाज किरन पासवान नाम की महिला व सुभाष पासवान को धर दबोचा .
आपको बता दें कि किरन धर दुबे निवासी बुद्ध विहार पार्ट सी ने रामगढ़ थाने पर तहरीर दी कि मेरे बैंक से लगभग ढाई लाख रुपए की हेरा फेरी हुई है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ ताल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खजनी निवासिनी किरन व उसके सहयोगी सुभाष पासवान को धर दबोचा.
उक्त महिला लोगों का फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक से रुपए हड़प लेती थी. उक्त महिला ने वादिनी किरन दुबे के बैंक अकाउंट के लगभग सात से आठ बार में ढाई लाख रुपए की हेराफेरी की जिसका खुलासा आज रामगढ़ ताल पुलिस ने किया.

