महराजगंज: महराजगंज जिले के आनंदनगर फरेंदा में 17 अक्तूबर 2019 को एचडीएफसी बैंक में 13 लाख रुपये की लूट के मामले में एक आरोपी फरार चल रहा था. फरार आरोपी सलमान उर्फ बटन को फरेंदा पुलिस ने मुम्बई से गिरफ्तार किया.
एचडीएफसी बैंक लूट कांड में चार आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके थे. एक आरोपी फरार चल रहा था.जिसको फरेंदा पुलिस ने अभियुक्त सलमान उर्फ बटन पुत्र अब्दुल कुदुश शाह निवासी बटौरिया थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर को थाणे महारास्ट्रा से गिरफ्तार किया गया. जिसको देखते हुए अभियुक्त सलमान उर्फ बटन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया.
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना फरेंदा व स्वाट टीम महराजगंज की संयुक्त टीम बनाकर पतारसी सुरागरशी की जा रही थी. अभियुक्त सलमान का लोकेशन थाणे महाराष्ट्र ज्ञात हुआ. जिसकी गिरफ्तारी हेतु सयुक्त टीम द्वारा थाणे महाराष्ट्र जाकर स्थानीय पुलिस की मदद से अभियुक्त सलमान उर्फ बटन को गिरफ्तार कर लिया गया.

