BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दीप सिद्धू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by bnnbharat.com
February 9, 2021
in समाचार
जानें कौन है दीप सिद्धू ? जिस पर लग रहा हिंसा को भड़काने का आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुए बवाल के मामले में मुख्य आरोपियों में से एक दीप सिद्धू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दीप सिद्धू को अरेस्ट किया है. गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शनकारियों ने लाल किले पर बवाल किया था. इस दौरान लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराया गया था. इस मामले में दीप सिद्धू आरोपी है. बवाल के बाद से दीप फरार चल रहा था. दिल्ली पुलिस ने उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. दीप की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगी हुई थीं.

प्राचीर पर निशान साहिब फहराए जाने की घटना की पूरे देश में आलोचना हुई थी. किसान संगठनों ने खुद को इस घटना से अलग करते हुए दीप सिद्धू को पूरी घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया था. साथ ही यह आरोप भी लगाया था कि सिद्धू बीजेपी से जुड़ा है.

लाल किले में हुए बवाल के बाद दीप सिद्धू की गुरदासपुर से बीजेपी के सांसद और अभिनेता सनी देओल के साथ तस्वीर वायरल हुई थी. वहीं, सनी देओल ने ट्वीट कर कहा था कि मेरे या मेरे परिवार का दीप सिद्धू के साथ कोई संबंध नहीं है.

फरारी के दौरान दीप सिद्धू ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर पूरे मामले में सफाई दी थी. उसने कहा था कि उसके ऊपर जो भी आरोप लग रहे हैं वह गलत हैं. उसने यह भी कहा था कि जल्द ही वह पुलिस के सामने आएगा और जांच में सहयोग करेगा.

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे देश में किसानों की ओर से ट्रैक्टर रैली आयोजित की गई थी. ट्रैक्टर रैली को दिल्ली में घुसने की इजाजत नहीं थी. तय रूट के खिलाफ कुछ प्रदर्शनकारी दिल्ली में घुसे थे और लाल किले पर पहुंच कर उत्पात मचाया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नामकुम में सीआईएसएफ जवान के घर ताला तोड़कर भीषण चोरी

Next Post

भीषण सड़क हादसा: 6 की मौत, 11 घायल, दाह संस्कार से लौट रहे थे

Next Post
भीषण सड़क हादसा: 6 की मौत, 11 घायल, दाह संस्कार से लौट रहे थे

भीषण सड़क हादसा: 6 की मौत, 11 घायल, दाह संस्कार से लौट रहे थे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d