गाजीपुर: फर्जी तरीके से शिक्षिका को नौकरी करना महंगा पड़ गया. पोल खुलने पर पुलिस ने फर्जी शिक्षिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
थानाध्यक्ष मरदह शरतचंद त्रिपाठी ने बताया कि जनता आदर्श इंटर कॉलेज लहुरापुर में शिक्षिका के तौर पर कार्य कर रही कल्पना राय निवासी रेवतीपुर की नियुक्ति पर विद्यालय प्रबंधक को संदेश हुआ था. जिसकी जांच कराई गई. फर्जी होने का मामला पुष्ट पाए जाने पर आरोपी फर्जी शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया गया है.
उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी गाजीपुर शहर के सुभाष नगर मियापुरा से की गई है. यह भी बताया कि इस फर्जीवाड़े में सम्मिलित अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे.

