BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by bnnbharat.com
September 25, 2020
in समाचार
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

मऊरानीपुर: महोबा में हत्या के शिकार हुये प्रमुख व्यापारी इंद्रमणि त्रिपाठी के परिजनों से सम्वेदना व्यक्त करने महोबा जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को पुलिस ने सकरार में गिरफ्तार कर लिया.
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पुलिस को समझाते हुए बताया कि वह दिवंगत के परिजनों के पास संवेदना प्रकट करने जा रहे हैं ,जो उनका संवैधानिक अधिकार है, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी और ऊपर से आदेश है का हवाला देते हुए उन्हें महोबा नहीं जाने दिया गया.
काफी देर चली बहस के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन और उनके साथ महोबा जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस सकरार थाने से मऊरानीपुर कोतवाली ले आई.

पूर्व केंद्रीय मंत्री की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी व बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता कोतवाली पहुंच गए.पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी नेता कोतवाली परिसर में धरने पर बैठकर काफी देर तक नारेबाजी की.

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने प्रदेश सरकार पर असंवैधानिक काम करने का आरोप लगाते हुये कहा कि योगी सरकार हर मोर्चे पर फैल हो गई ह.उत्तरप्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गई है और सरकार मनमानी कर रही है जिससे आम आदमी से लेकर हर बर्ग के लोग त्रस्त है.लोगों में भय व्याप्त है वहीं सरकार सत्ता का दुरूपयोग कर रही है.उन्होंने कहा कि महोबा के व्यापारी इंद्रमणि त्रिपाठी की निर्मम हत्या कर दी गई ,उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए वह हर सम्भव प्रयास करेंगे.उन्होंने कहा कांग्रेसी न्याय के लिए संघर्ष करने से नहीं डरते ,जहाँ दिवंगत त्रिपाठी के परिवार का पसीना बहेगा वहाँ उन्हें न्याय दिलाने के लिए खून बहा देंगे .

पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में हत्या, अपहरण ,बलात्कार ,लूट की वारदातों की बाढ़ सी आ गई है.बेरोजगारी चरम पर है.रोजगार छिनने व रोजगार न मिलने से परेशान होकर बड़ी संख्या में लोग आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं, किसानों का हर जगह शोषण हो रहा है .सरकारी कर्मचारियों का उत्पीड़न हो रहा है.जनता को न्याय दिलाने के लिए प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस संघर्ष कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश होंगे एनडीए का चेहरा, महागठबंधन से तेजस्वी देंगे टक्कर

Next Post

पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन

Next Post
पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन

पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d